धर्म डेस्क, इंदौर। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर भी अपना आपा खो बैठते हैं। इतना तेज गुस्सा करते हैं कि अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। गुस्सा आपसे अपनों को दूर कर देता है। आपके स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर देखने को मिलता है। आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो रत्नशास्त्र में इसका बहुत ही आसान उपाय मौजूद है।
चंद्रमा से संबंधित रत्न 'मोती' (Pearl) गुस्से पर नियंत्रण पाने में मदद कर सकता है। यह आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है, जिससे छोटी-छोटी बातों पर मन को शांत बनाए रखते हैं।
ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से व्यक्ति गुस्सैल स्वभाव का हो जाता है। उसको बात-बात पर चिड़चिड़ापन, क्रोध और मानसिक रूप से अस्थिर बना देता है। इस समस्या का समाधान मोती को धारण करना है। यह मन को शांत और भावनाओं को नियंत्रित करता है।
ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन मोती को धारण बहुत शुभ होता है। इस दिन को चंद्रमा का दिन माना गया है। रत्न को पहनने से पहले उसको गंगाजल, दूध और शहद से धो लें। उसको भगवान शिव के चरणों में अर्पित कर विधिवत पूजा करें। उसको शुद्धिकरण के बाद ही धारण करें।
यह ध्यान रखें कि मोती को चांदी की अंगूठी में पहनना चाहिए। चांदी का संबंध चंद्रमा से माना गया है। चांदी में पहनने से लाभ ज्यादा होता है। मोदी की शक्ति भी बढ़ जाती है।
मोदी को दाएं हाथ की कनिष्ठा में पहना जाना चाहिए। यह सबसे छोटी अंगुली होती है। यह भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करती है।
मेष, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि के जातक यह मोती धारण कर सकते हैं। कुछ लोगों की कुंडली में चंद्रमा नीच का होता है या अशुभ स्थिति में हो, तो वह भी इसको धारण कर सकते हैं। इस दौरान योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूर ले लें।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।