धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में सावन के महीने का धार्मिक रूप से बहुत महत्व है। इस पूरे महीने भक्त विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस दौरान पवित्रता का ध्यान भी रखा जाता है। सावन के महीने में नाग पंचमी भी पड़ती है, जिसमें नाग देवता की पूजा की जाती है। भगवान शिव का नाग देवता से बहुत गहरा रिश्ता है। वह उनकी गर्दन पर वास करते हैं। उनको भगवान शिव का गण माना जाता है।
सावन के शुक्ल पक्ष की पांचवी तारीख को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई को भक्त नाग पंचमी का त्योहार मनाएंगे। नाग देवता को खुश करने के लिए बहुत ही ध्यान से पूजा करनी चाहिए। इस दौरान कुछ बातें ऐसी हैं, जिनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपकी गलती बहुत भारी पड़ सकती है।
इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताएंगे कि नागरपंचमी के शुभ अवसर पर क्या नहीं करना चाहिए?
नागपंचमी के त्योहार के अवसर पर खेत में हल चलाने का काम नहीं करना चाहिए। इससे जमीन के अंदर छिपे सांप को चोट पहुंच सकती है। इससे सर्प दोष लग सकता है, जिससे काफी नुकसान होगा।
नागपंचमी वाले दिन सांप को कष्ट न दें। यह बहुत बड़ा पाप का कारण बन सकता है, जिसका भुगतान पूरे परिवार को करना पड़ेगा। ऐसे में सांप को इस दिन खुश करने की कोशिश करें।
नागपंचमी के अवसर पर दूध के उपयोग से बचना चाहिए। दूध की बर्बादी नाग देवता को पसंद नहीं है, क्योंकि यह उनको बहुत प्रिय होता है।
नाग पंचमी वाले दिन खाना स्टील के बर्तन में बना सकते हैं। इस दिन लोहे के बर्तन में खाना बनाने से बचना चाहिए। यह नाग देवता को कष्ट पहुंचाता है।
नागपंचमी वाले दिन व्यक्ति को धारदार वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिन सिलाई-कढ़ाई और कुनाई आदि नहीं करना चाहिए। यह सब नागदेवता को क्रोधित कर सकते हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।