
धर्म डेस्क, इंदौर (Nakhun Par Aadhe Chand ka Matlab)। शरीर पर मौजूद कई निशान व्यक्ति को उसके जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। इसका वर्णन समुद्र शास्त्र में मिलता है। इन चिन्हों को ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। नाखूनों पर भी ऐसे कई निशान मौजूद होते हैं, जो भविष्य की घटनाओं के संकेत देते हैं, यहां आपको बताते हैं नाखून पर आधे चांद का क्या मतलब होता है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के नाखून पर आधा चांद बना हुआ है, तो उसे भविष्य में शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। इन लोगों को कई बार विशेष लाभ प्राप्त होता है, तो कई बार समय ऐसा भी आता है, जब उन्हें समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून पर आधा चांद होता है, वे काफी लकी माने जाते हैं। ऐसे लोग न सिर्फ बुद्धिमान होते हैं, बल्कि लोगों की मदद के लिए भी हमेशा मौजूद रहते हैं। ऐसे लोग किसी के बारे में बुरा भी नहीं सोचते।
माना जाता है कि जिन लोगों के नाखून पर आधा चांद होता है, वे जीवन में बहुत धन कमाते हैं और उन्हें कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
.jpg)
कई लोगों के नाखून पर आधा चांद जरूर बना होता है, लेकिन ये काफी धुंधला रहता है। ऐसे में माना जाता है कि इस तरह के व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'