• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Name Astrology: H अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं प्यार के सच्चे और मिलनसार, ऐसा होता है इनका स्वभाव

Name Astrology: ऐसे जातक जिनका नाम अंग्रेजी के H लेटर से शुरू होता है। इनका व्यक्तिव सबको साथ लेकर चलने वाला होता है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Jan 2023 09:29:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jan 2023 09:29:00 PM (IST)
Name Astrology: H अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं प्यार के सच्चे और मिलनसार, ऐसा होता है इनका स्वभाव
Name Astrology: ऐसे जातक जिनका नाम अंग्रेजी के H लेटर से शुरू होता है। इनका व्यक्तिव सबको साथ लेकर चलने वाला होता है।

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में होता है, वही उसकी जन्म राशि मानी जाती है। भारत वर्ष में लोग जन्म के दिन और रशियों की गणनाओं के हिसाब से शिशु का नामकरण करते हैं। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और उसके गुणों को प्रदर्शित करता है। आइये ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कैसे होते हैं H अक्षर के नाम वाले लोग।

स्वभाव

ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातक जिनका नाम अंग्रेजी के H लेटर से शुरू होता है। इनका व्यक्तिव सबको साथ लेकर चलने वाला होता है। स्वभाव से मिलनसार होते हैं। सभी के मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अपने परिवार को सम्मान करते हैं। मान-सम्मान के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं। इन्हीं गुस्सा भी जल्दी आता है। इनके गुस्सा का प्रकार आक्रामक होता है। हालांकि यह उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं।


लव लाइफ

ऐसे जातक प्रेम के सच्चे और निभाने वाले होते हैं। यदि ये किसी से प्यार करते हैं तो जीवन भर उसके प्रति समर्पित रहते हैं। हालांकि ये अपने प्यार का इजहार बहुत जल्दी नहीं करते हैं। लेकिन ये जिनसे प्यार करते हैं उन्हीं से शादी भी करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। ‘H’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग प्यार में काफी सीरियस और इमोशनल होते हैं। ये लोग प्यार तो कर लेते हैं, इनका नेचर थोड़ा रहस्यमयी होता है। इन्हें समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

दिमाग से तेज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे जातक तेज दिमाग के होते हैं। जिसके कारण ये अपने व्यापार और नौकरी में बहुत तरक्की पाते हैं। इन लोगों में जन्म से नेतृत्त्व क्षमता होती है, ये लोग समाज में एक अलग मुकाम बनाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।