• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूप चौदस पर आयुष्मान योग, चित्रा-स्वाति नक्षत्र का संयोग, इस दिन करें ये उपाय,खुशियों से भर जाएगा घर

Narak Chaturdashi 2023: चतुर्दशी 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 08 Nov 2023 10:26:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 10:00:21 PM (IST)
रूप चौदस पर आयुष्मान योग, चित्रा-स्वाति नक्षत्र का संयोग, इस दिन करें ये उपाय,खुशियों से भर जाएगा घर
Narak Chaturdashi 2023

धर्म डेस्क, इंदौर। Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह दो दिन 11 और 12 नवंबर को रहेगी। उदया तिथि से इसे 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन दिन में अमावस्या लगने पर दिवाली मनाई जाएगी।

नरक चतुर्दशी 2023 मुहूर्त

चतुर्दशी 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। इस दिन को सौन्दर्य सिद्धि दिन भी कहते है। इस दिन भगवान कृष्ण, भगवान वामन और राजा बली की पूजा करना फलदायी रहता है।


नरक चतुर्दशी पर शुभ योग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन आयुष्मान योग, चित्रा और स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। दोनों नक्षत्र स्त्री संज्ञक माने गए हैं। यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास रहेगा। वे उबटन लगाकर स्नान करें। इस दिन कुलदेवी, देवी लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की पूजा और मंत्र जाप करना श्रेष्ठ रहता है।

नरक चतुर्दशी 2023 के उपाय

नरक चतुर्दशी के दिन शरीर पर तेल लगाकार नहाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाने से कष्टों से राहत मिलती है।

नरक चतुर्दशी के दिन यम देव के नाम का दीपक जलाएं। सूर्यास्त के बाद घर के दरवाजे पर 14 दीपक जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन को काली चौदस भी कहा जाता है। इस दिन माता कालिका की आराधना करने से मनोकामना की पूर्ति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'