• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन चीजों को कभी न दें गिफ्ट, बिगड़ सकते हैं आपसी संबंध

गलत उपहार देने के कारण लोगों के बीच तनाव पैदा होने लगता है। पर लोग इस बात को समझ नहीं पाते।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 12 Jan 2018 08:24:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jan 2018 09:01:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इन चीजों को कभी न दें गिफ्ट, बिगड़ सकते हैं आपसी संबंध

मल्टीमीडिया डेस्क। किसी भी शुभ अवसर जैसे बर्थडे पार्टी, किसी त्योहार या अन्य किसी शुभ अवसर पर हम एक-दूसरे को गिफ्ट या उपहार भेंट करते हैं। मगर, ज्यादारतर लोगों को यह नहीं पता होता है कि किसी को कैसा गिफ्ट देना चाहिए।

अच्छी मंशा होने के बावजूद दिया गया गलत उपहार लोगों के बीच तनाव का कारण बन जाता है। हालांकि, लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। फेंगशुई और वास्तु में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें गिफ्ट देने से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही देने वाले को धन का नुकसान भी हो सकता है।


भगवान की मूर्तियां या तस्वीर

वास्तु के अनुसार भगवन की मूर्तियों और तस्वीरों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा करने का एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए और किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

रुमाल

किसी भी मौके पर रुमाल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, रुमाल गिफ्ट करने से लोगों के बीच में नकारात्मकता फैलती है और उनके रिश्ते खराब होते हैं।

पानी से सम्बंधित चीजें या शो-पीस

अक्सर लोग पानी बहने वाले शो-पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें गिफ्ट करने से सामने वाले इंसान को पैसों की कमी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए फिश एक्वेरियम, छोटा फाउंटेन आदि नहीं गिफ्ट करना चाहिए।

इस कुंड के सामने ताली बजाने पर निकलता है पानी, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

व्यवसाय से जुड़ी चीजें

किसी भी मौके पर अपने प्रोफेशन से संबंधित चीजें किसी को भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। व्यापार या व्यवसाय से जुडी चीजें गिफ्ट देने पर मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

नुकीली चीजें

वास्तु के अनुसार, नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, तलवार आदि किसी को भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। इस तरह का उपहार देने वाले और उसे स्वीकार करने वाले, दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

स्वच्छ भारतः गीले और ऑर्गेनिक कचरे को खाद में बदल रही है यह मशीन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।