Numbers Meaning: 3 अंक क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
पूजा-पाठ, खाना-पीना या कई अन्य कार्यों में इस अंक को अशुभ फल देने वाला माना जाता है। क्या वाकई में तीन अंक अशुभ होता है? शास्त्र कहता है कि कुछ बातें ...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 15 Dec 2022 09:45:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Dec 2022 09:45:09 PM (IST)

Numbers Meaning: अपने बचपन में एक कहावत सुनी होगी 'तीन तिगड़ा काम बिगड़ा' ज्यादातर लोग सोचते हैं, तीन नंबर अशुभ होता है। पूजा-पाठ, खाना-पीना या कई अन्य कार्यों में इस अंक को अशुभ फल देने वाला माना जाता है। क्या वाकई में तीन अंक अशुभ होता है? शास्त्र कहता है कि कुछ बातें व्यक्ति के मानने और न मानने पर आधारित होती हैं। जैसे कि 3 के आंकड़े का शुभ या अशुभ होना पूरी तरह से व्यक्ति विशेष की सोच पर निर्भर करता है। आइये जानते हैं ज्योतिष शास्त्र इस बारे में क्या कहता है।
3 अंक के शुभ होने के कारण
- धार्मिक दृष्टिकोण के अनुसार देखा जाए तो यह प्रमाणित होता है कि संपूर्ण दुनिया तीन मूलभूत स्तंभों पर आधारित है। जिन्हें त्रिदेव कहा जाता है।
- महालक्ष्मी, महा सरस्वती और आदिशक्ति तीनों ही सृष्टि में संतुलन बनाती हैं।
- ब्रह्मा, विष्णु और महेश द्वारा ही सृष्टि के संचार से लेकर उसके विनाश तक का संपूर्ण चक्र पूरा होता है।
- अनेकों मंदिर में भगवान की आरती तीन बार की जाती है।
- भगवान शिव के त्रिशूल के ऊपर का हिस्सा भी 3 भागों में बटा हुआ है।
- भगवान शिव को लगाया जाने वाला त्रिपुंड तिलक भी 3 लकीरों से बनता है।
- गंगा, यमुना, सरस्वती के मिलन से पवित्र स्थान त्रिवेणी बना है।
3 अंक के अशुभ होने के कारण
- थाली में 3 रोटियां रखना अशुभ माना जाता है।
- शादी-संबंध की बात करने जाते वक्त 3 लोगों का जाना अशुभ माना जाता है।
- घर से निकलते वक्त 3 छींक एक साथ आ जाना अशुभता के रूप में देखा जाता है।
Astro Tips: जानिए रसोई घर से जुड़े ये खास नियम, दूर होगा वास्तु दोष, घर में आएगी खुशहाली
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'