धर्म डेस्क, इंदौर। अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में खास जानकारी दी जाती हैं। ऐसे ही मूलांक 5 के बारे में भी अंक ज्योतिष में कुछ बातें बताई गई हैं, जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आप का अगर जन्मदिन किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को पड़ता है, तो आपका मूलांक 5 है।
मूलांक 5 का बुध ग्रह से संबंध है, क्योंकि वह इसके स्वामी हैं। बुध ग्रह ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक होते हैं। ऐसे में इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है। इस मूलांक से जुड़ी बातें हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे...
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 5 के लोग हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में यह साहसी होते हैं। अपने साहस की दम पर यह कर्म करते हैं, जिससे चुनौतियों का सामना कर सफलता के साथ कर पाते हैं। यह लोग नई-नई योजना पर काम करते हैं। सफल न होने तक रुकते नहीं हैं। यही इनको दूसरों से अलग बनाता है।
यह नौकरियों में फिट नहीं बैठ पाते हैं। व्यापार में इनको लाभ मिलता है। यह परिस्थितियों के अनुसार चलने का दम रखते हैं। यही बात इनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है।
मूलांक 5 के लोग पैसा बहुत कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसकी वजह इनका तेज दिमाग होता है। अपनी बुद्धि के दम पर हर क्षेत्र में झंडे गाड़ देते हैं। यह व्यापार में अधिक सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ये अच्छे वकील, अधिकारी, टीचर, पत्रकार, डॉक्टर, मैनेजर, जज और नेता बनकर सकते हैं।
मूलांक 5 वाले प्रेम में सफल नहीं पाते हैं। इनके प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं टिक पाते हैं। यह दोस्ती तो करते हैं, लेकिन उसको निभाने के लिए खुद से ज्यादा कोशिशें नहीं करते हैं। ऐसे में दोस्ती टूट जाने पर यह बहुत जल्दी ही उससे उभर भी जाते हैं।
इनके दोस्त मूलांक 1,3,4,5,7 और 8 वाले होते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में भी इनका जीवन खराब ही रहता है। इनको सच्चे प्रेम के लिए बहुत लंबा रुकना पड़ता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।