धर्म डेस्क, इंदौर। कुछ लड़कियां व्यक्तित्व बहुत ही स्ट्रॉग होती हैं। यह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। तेज दिमाग और आत्मनिर्भता जैसे गुण उनको भीड़ से अलग करते हैं। गुस्सा एक ऐसा कारण है, जो कि उनको अपनों से दूर कर देता है।
आइए जानते हैं, इन मूलांक 9 की खास स्वभाव वाली लड़कियों की पर्सनैलिटी से जुड़ी बातें...
इन लड़कियों का गुस्सा बहुत तेज होता है। यह आत्मबल से भरपूर होती हैं। मुश्किल हालात में खुद को संभालना बखूबी जानती हैं। इनके भीतर यह क्षमता होती है कि वे किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करें। यह दूसरों को अपनी हाजिरजवाबी से प्रभावित करें।
हालांकि इनका स्वभाव परिवर्तनीय होता है। यह कभी शांत, तो कभी गुस्से से लाल होती हैं। समाज में इनकी पहचान बन जाती है। ये लड़कियां खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
इनका करियर आमतौर पर संघर्षों से शुरू होता है, लेकिन इनकी मेहनत और संकल्प ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। वे असंभव को भी संभव बना देती हैं। धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं।
इनके रिश्तों में अक्सर गुस्सा और अहंकार बाधा बनते हैं। ये लड़कियां अपनी राय को ही सही मानती हैं। सामने वाले की भावनाओं की अनदेखी कर देती हैं, जिससे आपसी मतभेद हो सकते हैं। संबंध लंबे समय तक नहीं टिक पाते।
आर्थिक रूप से ये बेहद भाग्यशाली होती हैं। इनकी आमदनी स्थिर रहती है। करियर में सफलता हासिल करती हैं। कभी-कभी सफलता सिर पर चढ़ने लगती है, जिससे घमंड आ जाता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।