• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

अंक शास्त्र में छुपा है राज, जानिए किन तारीखों में जन्में लोग होते हैं ज्ञानी, इनकी सलाह नहीं होती है गलत, क्या कहता है मूलांक का ये गणित?

हमारी पर्सनैलिटी पर हमारी राशि और मूलांक का काफी गहरा असर पड़ता है। ये दोनों काफी हद तक हमारे स्वभाव और आदतों के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हम कैसे ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 05:00:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 05:33:35 PM (IST)
अंक शास्त्र में छुपा है राज, जानिए किन तारीखों में जन्में लोग होते हैं ज्ञानी, इनकी सलाह नहीं होती है गलत, क्या कहता है मूलांक का ये गणित?
Numerology: हर बात में 'फ्री का ज्ञान' देते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग (AI Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 5 का कमाल: बुध के प्रभाव से तेज दिमाग वाले और बेस्ट एडवाइजर
  2. मूलांक 3 और गुरु: बृहस्पति के प्रभाव से देते हैं सबसे सटीक सलाह
  3. मूलांक 8 वाले लोग करियर और बिजनेस में देते हैं सही ज्ञान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारी पर्सनैलिटी पर हमारी राशि और मूलांक का काफी गहरा असर पड़ता है। ये दोनों काफी हद तक हमारे स्वभाव और आदतों के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हम कैसे हैं, हमारा व्यवहार कैसा रहेगा और हमारी लाइफ में क्या होगा, यह सब काफी हद तक हमारी राशि और जन्म की तारीख पर निर्भर करता है।

ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र (Numerology) को बेहद अहम माना गया है। हमारी जन्म की तारीख यह तय करती है कि हमारा मूलांक क्या होगा। अलग-अलग मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के गुण-दोषों को आसानी से समझा जा सकता है।


अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ तारीखों में जन्मे लोग इतने ज्ञानी होते हैं कि उन्हें 'नेचुरल एडवाइजर' कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं किन तारीखों पर जन्मे लोग दूसरों को सलाह या 'फ्री का ज्ञान' देने में सबसे आगे होते हैं...

मूलांक 5 (तारीख: 5, 14 और 23)

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। इस मूलांक का स्वामी बुद्धि और ज्ञान का कारक 'बुध ग्रह' होता है। इस वजह से ये लोग मानसिक रूप से बहुत एक्टिव और तेज दिमाग वाले होते हैं।

बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल (बातचीत की कला) होने के कारण ये दूसरों को सलाह देने में सबसे आगे रहते हैं। इनके पास मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी बेहद आसान हल मिल जाता है। अपनी इसी लॉजिकल सोच के कारण ये अक्सर लोगों को भर-भरकर फ्री का ज्ञान देते हैं।

मूलांक 3 (तारीख: 3, 12, 21 और 30)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति (Jupiter) से होता है, जिन्हें विशुद्ध ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, मूलांक 3 वाले लोगों के स्वामी ग्रह साक्षात गुरु बृहस्पति हैं। इस अंक के लोगों में दूसरों के प्रति गहरी सहानुभूति और दया का भाव होता है। यही वजह है कि जब ये किसी को सलाह देते हैं, तो वह सामने वाले के लिए किसी मरहम की तरह काम करती है।

मूलांक 8 (तारीख: 8, 17 और 26)

अंकशास्त्र के मुताबिक, इन तारीखों का सीधा कनेक्शन कर्मफलदाता न्यायप्रिय शनि देव से है। इसलिए, इन तारीखों पर जन्मे लोगों के स्वामी ग्रह शनि हैं। इस मूलांक के लोग जीवन को बहुत ही व्यावहारिक (Practical) और यथार्थवादी नजरिए से देखते हैं।

ये हमेशा कल्पनाओं के बजाय वास्तविकता पर बात करना पसंद करते हैं। व्यापार, धन और करियर से जुड़े मामलों में इनकी एडवाइज सबसे सटीक और तार्किक (Logical) होती है।

मूलांक 2 या विशेष अंक (तारीख: 11 और 29)

इन तारीखों में जन्मे लोगों के भीतर गजब की आध्यात्मिक जागरूकता होती है। इनका सिक्स्थ सेंस (छठी इंद्री) बेहद पावरफुल होता है। ये उन बातों या परिस्थितियों को भी पहले से भांप लेते हैं, जो आम लोगों को दिखाई नहीं देतीं।

यह भी पढ़ें- रामलला से लेकर जगन्नाथ धाम के दर्शन, IRCTC लेकर आया है 10 दिन का स्पेशल धार्मिक टूर, टिकट-खाना-रहना सब शामिल

इनकी दी गई सलाह में एक अलग ही गहराई और तजुर्बा होता है। ये लोगों को जीवन के छिपे हुए पहलुओं से रूबरू कराकर उन्हें आगे की सही राह दिखाने में मदद करते हैं।