धर्म डेस्क, इंदौर। October Monthly Horoscope 2024: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। इस माह शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं, बृहस्पति, बुध, शुक्र और सूर्य देव अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों का अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा।
मेष मासिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए महीना मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। महीने की शुरुआत से ही हेल्थ में गिरावट आ सकती है। आमदनी अच्छी होने के बावजूद खर्चे बने रहेंगे। नौकरी में भरपूर मेहनत करेंगे। आपको कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। व्यापारियों के लिए महीना बढ़िया रहेगा। प्रेम विवाह की संभावना बन सकती है।
वृषभ मासिक राशिफल
अक्टूबर का महीना अनुकूल रहने की संभावना है। आर्थिक रूप से उत्तम परिणाम की प्राप्ति होगी। महीने की शुरुआत में आमदनी के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी। करियर के मामले में काम का दबाव आपके ऊपर रहेगा। मेहनत का सटीक परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए माह बेहतर है। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मनमुटाव के लिए तैयार रहें।
मिथुन मासिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कई मामलों में सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। महीने के अंत में धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। कोई नया खर्चा लगा रहेगा। यात्रा थका देने वाली होगी। विदेशी माध्यमों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।
कर्क मासिक राशिफल
अक्टूबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ेगाा। व्यापार करने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ फैसले गलत साबित हो सकते हैं। आमदनी में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। विदेश जाने की योजना बन सकती है।
सिंह मासिक राशिफल
यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। करियर में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने पदोन्नति और सैलरी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छी प्रगति करेंगे। वैवाहिक संबंधों में कुछ चुनौतियां रहेंगी।
कन्या मासिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के संकेत है। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति आएगी। व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव और टकराव की स्थिति बनी रहेगी।
तुला मासिक राशिफल
इस महीने स्वास्थ्य और आर्थिक तौर पर सावधानी रखने की जरूरत पड़ेगी। माह के शुरुआत में खर्च का बोझ अचानक से सामने आएगा। नौकरी में व्यस्तता रहेगी और काम करना मुश्किल लगेगा। व्यापार के उद्देश्य से माह सामान्य रहेगा। विवाहित जातकों के लिए महीना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक मासिक राशिफल
यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। अधिक मात्रा में धन कमाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। करियर में अच्छे समाधान मिलेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। इस महीने महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।
धनु मासिक राशिफल
यह महीना बहुत ज्यादा उथल-पुथल वाला रहेगा। कार्यस्थल पर संभलकर रहना होगा। व्यावसायिक साझेदारी में अच्छे संबंध बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। प्रियतम के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
मकर मासिक राशिफल
यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। खुद की गलतियों की वजह से तकलीफ उठानी पड़ेगी। सेहत के प्रति लापरवाह रहेंगे। करियर के मामले में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई नई नौकरी मिल सकती है। व्यापार में सफलता मिलने के योग है। प्रेम संबंधों के लिए महीना सामान्य है।
कुंभ मासिक राशिफल
यह महीना सावधानी बरतने वाला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी। करियर के मामले में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे और नौकरी में बदलाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कहासुनी करने से बचना होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब हो सकते हैं।
मीन मासिक राशिफल
अक्टूबर का महीना औसत रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक चुनौतियां परेशानी में डाल सकती हैं। खर्चे नियंत्रण करना मुश्किल होगा। करियर के मामले में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'