Palmistry In Hindi: हथेली की बनावट बताती है कितने भाग्यशाली हैं आप, कैसा है स्वभाव और कितना रहेगा पैसा
Palmistry In Hindi: हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन का राज़ उसके हाथों में ही होता है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 11:34:28 AM (IST)
Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 11:34:28 AM (IST)
Palmistry In Hindi Palmistry In Hindi: इस पूरी दुनिया में हर व्यक्ति की हथेली व उसका आकार अलग होता है। हर व्यक्ति की हथेली में रेखाएं और चिन्ह भी अलग-अलग होते हैं। हस्तरेखा के जानकारों के अनुसार, हम व्यक्ति के हाथों की रेखाएं और चिन्ह के अलावा हथेली के आकार को देखकर उसके भविष्य के बारे में आकलन लगाया जा सकता है।
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन का राज़ उसके हाथों में ही होता है। वह कितना भाग्यशाली है कितनी तरक्की करेगा और उसका जीवन कैसा रहेगा, ये उसकी हथेली की बनावट व उसका आकार देखकर जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार जानते हैं उसके स्वभाव व भविष्य के बारे में
कठोर हथेली के लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली कठोर होती है ऐसे लोगों को अपने जीवन में कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल होती है। इन्हें सुख-सुविधाओं को पाने के लिए बहुत इंतजार करना पड़ता है, हालांकि ऐसे लोग बेहद कर्मठ और ईमानदार होते हैं।
छोटी हथेली वाले लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली छोटी होती है ऐसे जातक सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों को क्रिएटिव चीजें करने में बहुत इंटरेस्ट होता है, ये लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु माने जाते हैं। छोटी हथेली वाले लोगों को भक्ति और भजन करना बेहद पसंद होता है।
बड़ी हथेली वाले लोग
जिन लोगों की हथेली बड़ी होती है ऐसे लोग काफी समझदार व गंभीर होते हैं। ये लोग अपने प्रति सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं और पूरा भी करते हैं। इन्हें जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही इन लोगों को धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी सफलता प्राप्त होती है।
कोमल हथेली वाले लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेलियां कोमल व गद्देदार होती है ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और इन्हें कभी धन की कमी नहीं रहती, ये लोग अद्भुत प्रतिभा के मालिक होते हैं।