धर्म डेस्क, इंदौर। Mrityu Panchak 2024: पंचक वह समय होता है, जब कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हर महीने में पांच ऐसे दिन होते हैं, जिन्हें पंचक कहा जाता है। इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। वरना कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जनवरी 2024 में पंचक कब से शुरू होने जा रहे हैं। साथ ही इससे जुड़े कुछ विशेष नियम कौन-से हैं। पंचांग के अनुसार, जनवरी माह में पंचक 13 जनवरी 2024 को रात्रि 11 बजकर 35 मिनट पर आरंभ हो रहे हैं। यह 18 जनवरी 2024 को प्रातः 3:33 बजे समाप्त होंगे।
साल के पहले पंचक का समय यानी जनवरी माह में पंचक पड़ने की अवधि को बहुत कष्टकारी माना जा रहा है। मृत्यु पंचक, जैसा कि नाम से पता चलता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार से लगने वाले पंचक को बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मृत्यु पंचक के दौरान व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आपको कई तरह की दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस कारण इसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है।
पंचक के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण आदि कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। पंचक के दौरान घर की छत भी नहीं ढलवानी चाहिए। बिस्तर-खाट आदि भी न बनवाएं। ऐसा माना जाता है कि पंचक काल के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि किसी कारणवश आपको दक्षिण दिशा की यात्रा करनी पड़े, तो यात्रा शुरू करने से पहले कुछ कदम पीछे हट जाएं और फिर इस दिशा में यात्रा शुरू करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'