• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां मां पार्वती ने खोजा था 'नमः शिवाय' का अर्थ

मूल कपालेश्वर मंदिर समुद्र की अनंत गहराईयों में समा चुका था।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 06 Feb 2016 12:23:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Mar 2017 05:44:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यहां मां पार्वती ने खोजा था 'नमः शिवाय' का अर्थ

दक्षिण भारत में कपालेश्वर मंदिर मायलापुर चैन्नई तमिलनाड़ु में स्थित है। भगवान शिव का यह मंदिर 1250 ईसवी में बनाया गया। महाशिवरात्रि पर यहां भक्त बड़ी संख्या में भगवान के दर्शन करने आते हैं।

यह काफी पुराना मंदिर है। मूल कपालेश्वर मंदिर समुद्र की अनंत गहराईयों में समा चुका था। बाद में यह मंदिर पुनः बनवाया गया। जिस तरह कार्तिकेय जी को विनेगर, अन्नामलाई, मुरुगन, सेनसेवारा के रूप में पूजा जाता है वैसे ही यहां कपालेश्वर महादेव को मूलवर कपालेश्वर और अम्मान कपालेश्वर के रूप में भी पूजा जाता है।

यहां कपालेश्वर महादेव का शिवलिंग के रूप में हैं। मंदिर में ही देवी पृथ्वी की मूर्ति भी है, जिसे भक्त पूरी आस्था से पूजते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में प्रसिद्ध भगवान मुरुगन जोकि भगवान शिव के पुत्र हैं उनकी प्रतिमा भी मौजूद है।


पढ़ें: यहां वड़क्नाथन रूप में विराजे हैं शिव

मंदिर में एक छोटा सा तालाब है। जिसके चारों तरफ रंगीन गलियारे हैं। दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में बने इस मंदिर का सौंदर्य देखते ही बनता है। मंदिर में अमूमन शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होती रहती हैं।

पौराणिक ग्रंथों में कपालेश्वर मंदिर से जुड़ी एक कथा का उल्लेख मिलता है। एक बार मां उमा यानी पार्वती ने भगवान शिव के मंतिर 'ऊं नमः शिवाय' में से 'नमः शिवाय' का अर्थ जानना चाहा।

पढ़ें:सुमेरियाई धर्म में आध्यात्मिकता

तब उन्होंने कपालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते समय भजन गाना शुरू किया। जब मां पार्वती भजन तेज आवाज में गा रही थीं तब उनके सामने एक मोर ने नृत्य करना शुरू कर दिया।

देखिए:आम आदमी ही बनते हैं नागा साधु

वह मोर शापित था। मां पार्वती ने उस मोर के नृत्य से काफी प्रसन्न हुई और उन्होंने उस मोर का शाप से मुक्त कर दिया। तब मां ने भगवान शिव के शिवलिंग को एक पेड़ के नीचे स्थापित किया। उस समय वहां कोई शहर नहीं था। हालांकि मां पार्वती को नमः शिवाय का अर्थ मिल गया था।

पढ़ें:ऐसा था मिस्त्र का धार्मिक जीवन

तब मां पार्वती ने ही उस मोर के मानव रूप को करापवली नाम दिया और उसके अनुरोध पर वहां एक शहर की स्थापना की जिसे मायलापुर कहा गया। आदिकाल से ही इस मंदिर में शास्त्रीय संगीत और नृत्य की परंपरा चली आ रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।