
धर्म डेस्क। 17 नवंबर अर्थात आज शाम 3:30 पर चंद्रमा देवता मकर राशि से गोचर करते हुए क्रमशः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 19 नवम्बर रात्रि 11:30 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे उसके पश्चात क्रमशः मीन राशि में गोचर करेंगे।
चन्द्रमा देवता क्रमशः मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र, राहु के शतभिषा नक्षत्र और देवगुरू बृहस्पति के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गोचर करते हुए कुंभ से मीन राशि की यात्रा करेंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है और यदि यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक स्थिरता बनाएं रखने का सांगोपांग प्रयास करें। व्यर्थ के विवाद से अलग रहें और व्यर्थ के तनाव से बचें।
कन्या राशि के जातकों के लिए बाहर का तला भुना भोजन वर्जित है अतः बाह्य तले भुने खाद्य पदार्थ के सेवन से दूर रहने का प्रयास करें। मौसम संबंधित सावधानी रखना भी लाभदायक सिद्ध होगा।
कर्क राशि और मीन राशि के जातकों के लिए समय अधिक प्रतिकूल है विशेषकर कर्क राशि के जातकों का समय अधिक विपरीत है। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाद विवाद से सर्वथा दूर रहें। घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें और वाणी पर सयंम रखें।
