• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

भीड़ में रहकर अकेले और सामान्‍य दिनचर्या में भी गहरी खोज से गुजरते हैं इस ग्रह से प्रभावित जातक

आज हम आपको एक ऐसे ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे प्रभावित राशियों को स्‍वाभाविक रूप से वैराग्‍य की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति अक्सर अकेले रहना पसंद करता है, भले ही वह सामाजिक जीवन जी रहा हो।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 03:24:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 03:49:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भीड़ में रहकर अकेले और सामान्‍य दिनचर्या में भी गहरी खोज से गुजरते हैं इस ग्रह से प्रभावित जातक
इस ग्रह से प्रभावित लोगों का होता है अध्‍यात्‍म में रूझान।

HighLights

  1. लग्न में केतु वाले जातक को समझना आसान नहीं होता।
  2. उसका जीवन भीतर और बाहर-दोनों स्तरों पर चलता है।
  3. उसके भीतर गहरी वैराग्यपूर्ण बेचैनी निरंतर काम करती है।

धर्म डेस्‍क। यदि आप ज्‍योतिष में रुचि रखते हैं जो यह लेख आपके काम का है। यह तो आपको पता ही होगा कि हर राशि किसी एक ग्रह के प्रभाव से संचालित हेाती है और उसके अनुसार ही उसके जीवन की दिशा तय होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे प्रभावित राशियों को स्‍वाभाविक रूप से वैराग्‍य की प्राप्ति होती है। जी हां, आपने सही पहचाना। यह केतु है। डिटैचमेंट का कारक। केतु प्रधान जातक वैराग्‍य के प्रति बहुत स्‍वाभाविक होता है। ज्‍योतिष पंडित दीपक के पाराशर ने इस बारे में विस्‍तार से बताया है। आइये पढ़ते हैं।

केतु रहस्यमय, वैराग्यकारी और आत्मिक ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमय, वैराग्यकारी और आत्मिक ग्रह माना गया है। केतु ऐसा ग्रह है जो बाहर दिखाई कम देता है, पर भीतर बहुत गहराई से काम करता है। जब केतु किसी जातक की कुंडली में लग्न अर्थात प्रथम भाव में स्थित होता है, तो उसका प्रभाव सीधे व्यक्ति के व्यक्तित्व, उसकी सोच, उसकी मानसिक बनावट और उसके जीवन की दिशा पर पड़ता है।


ऐसा जातक सामान्य लोगों से अलग दिखाई देता है, भले ही वह स्वयं को सामान्य जीवन में ढालने का पूरा प्रयास करे। वह भीड़ में रहता हुआ भी भीतर से अकेलापन महसूस कर सकता है और सामान्य दिनचर्या निभाते हुए भी किसी गहरी खोज से गुजर रहा होता है। लग्न में केतु वाले जातक को समझना आसान नहीं होता, क्योंकि उसका जीवन भीतर और बाहर-दोनों स्तरों पर चलता है। अपने जीवन के पहले लगभग 25 से 30 वर्षों तक ऐसा जातक सामान्यतः चंचल, मिलनसार और सामाजिक दिखाई देता है।

वह लोगों से जल्दी जुड़ जाता है, बातचीत में सहज होता है और सामाजिक परिवेश में स्वयं को अच्छी तरह ढाल लेता है। बाहरी रूप से देखने पर कोई यह अनुमान नहीं लगा पाता कि उसके भीतर एक गहरी वैराग्यपूर्ण बेचैनी निरंतर काम कर रही है। वह जीवन को हँसते-बोलते, हल्के-फुल्के ढंग से जीता हुआ दिखाई देता है, पर भीतर कहीं न कहीं एक अस्पष्ट असंतोष बना रहता है।

मैं क्या चाहता हूं, मैं यहां क्यों हूं, यह सब किसलिए है?

कई बार वह स्वयं से ही प्रश्न करता है—मैं क्या चाहता हूँ, मैं यहाँ क्यों हूँ, यह सब किसलिए है। इन प्रश्नों के उत्तर उस समय उसे भी स्पष्ट नहीं होते, पर प्रश्न बने रहते हैं। यही केतु का प्रारंभिक प्रभाव है—भीतर प्रश्न, बाहर सामान्यता। लगभग 30 वर्ष की आयु के बाद उसके जीवन में एक ऐसा परिवर्तन आता है, जिसे अचानक कहा जा सकता है, पर वह पूरी तरह स्वाभाविक होता है।

जो पहले चंचल था, वह अब गंभीर होने लगता है। जो पहले बाहरी संसार में अधिक रमा हुआ था, उसका ध्यान अब धीरे-धीरे भीतर की ओर जाने लगता है। अब चमक-दमक, दिखावा और भौतिक उपलब्धियां उसे पहले जैसी आकर्षक नहीं लगतीं।

उसका मन आध्यात्मिक विषयों की ओर खिंचने लगता है—ईश्वर, ध्यान, आत्मज्ञान, मुक्ति और मोक्ष जैसे शब्द अब केवल शब्द नहीं रहते, बल्कि अनुभव की आकांक्षा बन जाते हैं। वह दर्शन, योग, साधना या वेदांत जैसे मार्गों की ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित हो सकता है। यह परिवर्तन किसी उपदेश, आघात या बाहरी दबाव के कारण नहीं होता, बल्कि भीतर से उठने वाली एक मौन पुकार का परिणाम होता है।

naidunia_image

कायर नहीं होता लेकिन उसे टकराव पसंद नहीं

ऐसा जातक कायर नहीं होता, पर उसे जोखिम, बहस, लड़ाई-झगड़े और टकराव आकर्षित नहीं करते। उसके भीतर साहस होता है, पर वह उसे प्रदर्शन का विषय नहीं बनाता। वह स्वभाव से शांतिप्रिय होता है और अनावश्यक संघर्ष से स्वयं को दूर रखना चाहता है। कई बार लोग उसे डरपोक या कमजोर समझ लेते हैं, जबकि वास्तविकता यह होती है कि वह जीवन को टकराव के माध्यम से नहीं, समझ और दूरी के माध्यम से जीना पसंद करता है। आवश्यकता पड़ने पर वह दृढ़ भी हो सकता है, पर आक्रामक होना उसका स्वभाव नहीं होता।

बार-बार स्वयं से प्रश्न करवाता है, मैं कौन हूं

प्रारंभिक जीवन में ऐसे जातक में आत्मविश्वास की कमी भी देखी जा सकती है। वह स्वयं पर संदेह करता है, निर्णयों को लेकर दुविधा में रहता है और दूसरों की राय से जल्दी प्रभावित हो जाता है। इसके पीछे केतु का वह स्वभाव होता है जो अहं को कमजोर करता है और व्यक्ति को बार-बार स्वयं से प्रश्न करवाता है, मैं कौन हूं, मेरी वास्तविक पहचान क्या है। हालांकि यह स्थिति स्थायी नहीं होती।

समय के साथ यह असंतुलन कम होने लगता है

  • यदि कुंडली में बृहस्पति, बुध या चंद्रमा का सहयोग मिले, तो समय के साथ यह असंतुलन कम होने लगता है और व्यक्ति भीतर से अधिक स्थिर और मजबूत बनता चला जाता है।
  • यदि लग्न में केतु के साथ मंगल या सूर्य का प्रभाव जुड़ जाए, तो जातक के स्वभाव में स्पष्ट परिवर्तन दिखाई देता है।
  • मंगल उसे आवश्यकता पड़ने पर खड़े होने की शक्ति देता है और सूर्य उसे आत्मसम्मान व अपनी पहचान स्वीकार करने का साहस प्रदान करता है।
  • ऐसी स्थिति में जातक केवल वैरागी नहीं रहता, बल्कि आध्यात्मिक होते हुए भी कर्मशील और व्यवहारिक बन जाता है।
  • लग्न में केतु वाला व्यक्ति अक्सर अकेले रहना पसंद करता है, भले ही वह सामाजिक जीवन जी रहा हो।

naidunia_image

सामान्य जीवन के भीतर भी उसके अंदर एक संन्यासी प्रवृत्ति सक्रिय रहती है

भौतिक उपलब्धियां उसे जल्दी संतुष्ट नहीं कर पातीं और सामान्य जीवन के भीतर भी उसके अंदर एक संन्यासी प्रवृत्ति सक्रिय रहती है। ऐसे जातक कई बार बिना विशेष प्रयास के बहुत-सी बातों को समझ लेते हैं, मानो वे ज्ञान उनके साथ पहले से ही आया हो।

जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव और दिशा परिवर्तन उसके लिए असामान्य नहीं होते—यह केतु का स्वाभाविक प्रभाव है। अंततः लग्न में केतु वाला जातक एक रहस्यमय, गहन और आत्मिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति होता है। उसका जीवन सीधी रेखा में नहीं चलता, बल्कि एक अंतर्मुखी यात्रा के रूप में आगे बढ़ता है।

प्रारंभिक वर्षों में भ्रम, असंतोष और आत्मविश्वास की कमी, तथा बाद के वर्षों में वैराग्य, समझ और अध्यात्म की ओर झुकाव—यही उसका स्वाभाविक मार्ग होता है। यदि अन्य ग्रहों का सहयोग मिले, तो ऐसा जातक केवल स्वयं के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक मौन मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बन सकता है।

कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो क्या प्रेम जीवन पर पड़ता है असर? रिश्तों में भी आ सकती हैं ये परेशानियां

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।