• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन

30 साल बाद इस बार पितृ पक्ष में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एक साथ बनने जा रहे हैं। पितृपक्ष में इन शुभ योगों का एक साथ बनना कुछ राशि वालों...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 23 Sep 2023 03:36:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Sep 2023 03:58:39 PM (IST)
Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन
pitru paksha date 2023

HighLights

  1. इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही हैं।
  2. पितृ पक्ष में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं।
  3. शुभ योगों से खूब मिलेगा लाभ।

Pitru Paksha 2023: जल्द ही पितृपक्ष की शुरुआत होने वाली है। पितृ पक्ष की अवधि में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान पूर्वज अपने परिवार से मिलने धरती पर आते हैं। पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू हो रहे हैं और आश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होंगे। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही हैं। वहीं, 14 अक्टूबर को यह समाप्त हो जाएंगे। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 30 साल बाद इस बार पितृ पक्ष में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एक साथ बनने जा रहे हैं। पितृपक्ष में इन शुभ योगों का एक साथ बनना कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की मिलेगी।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला समय लकी रहेगा। नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना भाग्यशाली होने वाला है। नौकरी में बड़ा बदलाव हो सकता है। जीवन सुखद होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। कोई इच्छा पूरी होगी। लंबे समय के बाद सुकून महसूस करेंगे।

Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शुरू होने जा रहा है शारदीय नवरात्रि पर्व, जानिए कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'