• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Premanand Maharaj on Cancer: महिला बोली- ‘भजन करने से मेरा कैंसर ठीक हो गया’… प्रेमानंद महाराज ने बताया क्यों हुआ ऐसा

प्रेमानंद महाराज की बातों को सोशल मीडिया पर भी ध्यान से सुना जा रहा है। यही से प्रेरित होकर लोग उनके पास पहुंच रहे हैं और अपने मन की बात रहे हैं। भक्त...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 25 Oct 2024 06:45:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Oct 2024 01:43:54 PM (IST)
Premanand Maharaj on Cancer: महिला बोली- ‘भजन करने से मेरा कैंसर ठीक हो गया’… प्रेमानंद महाराज ने बताया क्यों हुआ ऐसा
रोज हजारों भक्त प्रेमानंद महाराज के परिक्रमा मार्ग पर आते हैं और दर्शन करते हैं।

HighLights

  1. महिला को कैंसर से मिल गई थी मुक्ति
  2. प्रेमानंद महाराज ने समझाते हुए कहा
  3. 'कैंसर और भजन को कोई संबंध नहीं'

धर्म डेस्क, इंदौर (Premanand Maharaj Video Today)। वृंदावन में वास कर रहे धर्म गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रोज हजारों भक्त पहुंचते हैं। ये भक्त अपनी-अपनी जिज्ञासा भी महाराज के सामने रखते हैं, जिसका वो धर्म सम्मत उत्तर देते हैं।

हाल ही में एक बुजुर्ग महिला प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन को पहुंची। महिला ने रोते हुए कहा कि महाराज, आपके आशीर्वाद और भजन करने से मेरा कैंसर ठीक हो गया। इस पर प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया, वो कई लोगों के लिए आंखें खोलने वाला है।


naidunia_image

प्रेमानंद महाराज बोले- हम इसका समर्थन नहीं करते

  • प्रेमानंद महाराज ने महिला की इस बात का समर्थन नहीं किया कि भजन करने से उसका कैंसर ठीक हो गया। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, केवल भजन करने से कैंसर ठीक नहीं होता है। इसमें पूर्व जन्म का प्रारब्ध भी शामिल है।
  • महाराज ने आगे कहा, ऐसे तो लोग इलाज छोड़कर भजन करने बैठ जाएंगे, लेकिन क्या इससे कैंसर ठीक होगा। आपकी बात सुनकर वो मरीज हतोत्साहित होगा, जो भजन कर रहा है, लेकिन कैंसर ठीक नहीं हो रहा है।
  • हम तो चाहते हैं कि सभी की सभी तरह की बीमारियां ठीक हो जाएं। आपके कैंसर ठीक हो गया है, इसका मतलब यह है कि आपके शरीर को अभी और काम करना है। कुछ अन्य कार्य भी करने हैं, जिनके कारण कैंसर ठीक हुआ है।

naidunia_image

भजन कर रहे हैं तो आगे उसका फल मिलेगा

प्रेमानंद महाराज ने समझाया कि कोई भजन कर रहा है और ईश्वर भक्ति में लीन है तो उसे तत्काल इसका फायदा मिल जाए, यह जरूरी नहीं। हां, आने वाले समय में अवश्य फल मिलेगा, इसकी गारंटी है।

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, आज भी सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जो भजन कर रहे हैं, लेकिन घोर परेशानियों का सामना करन रहे हैं तो यह पूर्व जन्म का विधान है। जो पूर्व जन्म का विधान है, उस तो हर हाल में भोगना ही है।

हमारा अनिष्ट तो कोई कर ही नहीं सकता

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो भगवान के शरणागत हो जाता है, उसका अनिष्ट तो कोई कर ही नहीं सकता। हमें पता है कि हमारी दोनों किडनियां खराब हैं। यह शरीर कभी भी जा सकता है। यह बात हमें बार-बार अलर्ट करती है कि हम भगवान का नाम लेते रहें, लोगों की सेवा करते रहें। ईश्वर भक्ति करेंगे तो सब अच्छा ही अच्छा होगा।