पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र
पूर्वाफल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक मान-सम्मान पाते हैं। भ्रमण, तीर्थात्न तथा संगीत में इनकी विशेष रुचि होती है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 23 Apr 2023 09:50:27 PM (IST)
Updated Date: Sun, 23 Apr 2023 09:50:27 PM (IST)
Purva Phalguni Nakshatra: 27 नक्षत्रों में पूर्वा फाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के देवता भग और स्वामी शुक्र होता है। इस नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि आती है। इसमें दो तारे हैं जिन्हें सिंह के सीने से लेकर पीठ के भाग तक देखा जा सकता है। इस नक्षत्र का प्रतीक पलंग, झूले वाला बिस्तर, मंच और अग्निकुंड है। पूर्वा फाल्गुनी का अर्थ है, वृक्ष का फल। इस नक्षत्र में जन्म लेनेवाले जातकों का शुभ रंग बादामी तथा शुभ अक्षर म और ट होता है।
विशेषता
इस नक्षत्र के जातक ज्ञानी, पंडित, विद्वान, गम्भीर, सुखी, जनता में लोकप्रिय, स्त्रियों के प्रिय व रसिया एवं धनी होते हैं। ये मधुरभाषी, साहसी व चालाक भी होते हैं। ये अपव्ययी, सुन्दर व्यक्तित्व के मालिक, स्त्री के प्रति विशेष झुकाव रखने वाले होते हैं। ये सज्जन, उदार व दानी होते हैं। लेकिन ये कई बार अस्थिर मन व विचारों से पीड़ित रहते हैं। इस नक्षत्र की स्त्री जातक सुन्दर होती हैं और उनकी विज्ञान में बहुत रुचि होती है।