धर्म डेस्क, इंदौर। Rahu Gochar 2025 In Kumbh In Hindi: राहु-केतु होली के बाद 8 मई 2025 को अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि यह राशि परिवर्तन वक्री अवस्था में करते हैं। यह हमेशा उल्टी ही चाल चलते हैं। वह कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस दौरान वह 8 मई 2025 दिन रविवार से 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ में ही रहेंगे।
राहु-केतु के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 जातकों को इसका बहुत ही शुभ लाभ मिलने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 4 राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताएंगे।
राहु-केतु के गोचर का वृषभ राशि पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जीवन का हर सपना सच होने लगेगा। आपकी मेहनत अब रंग लाना शुरू कर देंगी। जीवन में तरक्की के रास्ते में बाधाएं बनीं सारी समस्याएं खत्म होने लगेंगी। कार्यक्षेत्र में इस गोचर के बाद बड़ी उपलब्धि मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि के इस गोचर के बाद अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। व्यक्तिगत व व्यावसायिक मामलों में नई उछाइयां छुएंगे। इस दौरान आपकी सारे विरोधी पस्त हो जाएंगे। जीवन में खुशियां आएंगे, जिससे परिवार भी खुश रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट में विजयी होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। इस दौरान आपके सभी बंध पड़े काम अचानक से चलना शुरू हो जाएंगे, जिससे पैसों की बारिश होगी। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। मासिक वेतन भी बढ़ सकता है। इस दौरान निवेश करने से अच्छा फायदा कमा सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।