धर्म डेस्क, इंदौर। Rahu Ketu Nakshatra Gochar 2025: 20 जुलाई 2025 को राहु पूर्वभाद्रपद और केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह दुर्लभ संयोग सालों बाद बन रहा है। दोनों छाया ग्रह एकसाथ नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 3 राशियों को विशेष रूप से लाभ होने वाला है।
इन जातकों को करियर में उन्नति, व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। राहु-केतु का यह गोचर भाग्य को चमकाने वाला साबित हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार यह परिवर्तन परिवर्तनकारी सिद्ध हो सकता है।
राहु और केतु का नक्षत्र कन्या राशि वालों के लिए जीवन में चमत्कारिक बदलाव लेकर आएगा। आपको व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कारोबारियों को धन लाभ होगा, जिससे निवेश के मौके बढ़ेंगे। यह समय कर्ज को वसूल करने के लिए उपयुक्त है। बेरोजगार जातकों को नौकरी के सही अवसर मिलेंगे।
राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। जीवन में सकारात्मक असर दिखेगा। आय बढ़ने की संभावना है। धन अलग-अलग स्त्रोतों से आएगा। मेहनत का अब फल मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों के लिए यह समय निवेश में लाभ कमाने का है।
राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के करियर को ग्रोथ मिलेगी। फायनेंशियल मजबूती आएगी। तरक्की के रास्ते की बाधाएं हटेंगी। पारिवारिक माहौल अच्छा होगा। पार्टनर के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।