Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह इन 3 उपायों को करने से भाई-बहन को मिलेगा धन लाभ
रक्षाबंधन के दिन विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। पूजा, मंत्रजाप और विशेष वस्तुओं का प्रयोग करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। भगवान गणेश, शिव और लक्ष्मी की कृपा से जीवन मंगलमय होता है।
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 01:37:52 PM (IST)
Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 01:37:52 PM (IST)
रक्षाबंधन के उपायों से जीवन होगा बेहतर। (फाइल फोटो)HighLights
- चांदी का सिक्का भगवान गणेश को अर्पित करें।
- भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
- राखी भगवान को अर्पण कर फिर भाई को बांधें।
धर्म डेस्क, इंदौर। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इसका विषेष महत्व है। इस दौरान सुबह के समय कुछ उपाय किए जाएं, तो भाई और बहन के जीवन की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। इससे धन का लाभ मिलेगा। जीवन में सौभाग्य आएगा।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से रक्षाबंधन के उपायों के बारे में विस्तार से बताते हैं...
आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय
- रक्षाबंधन के दिन बहन को भाई के राखी बांधन से पहले स्नान कर पूजा करनी चाहिए। इस दौरान यह ध्यान रखें कि आरती की थाली में राखी रखें। एक चांदी का सिक्का या सामान्य सिक्का रख लें। उसके बाद गणेश जी को राखी बांध लें। सिक्का भगवान गणेश के पास ही रहने दें।
दूसरे दिन प्रभु को नमन कर सिक्का उठा लें। सिक्के को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख लें। यह बहुत ही आसान उपाय है, लेकिन यह भाई-बहन के जीवन में धन की कमी कभी नहीं होने देगा। जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। ![naidunia_image]()
जीवन में तरक्की प्राप्त करने के उपाय
रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान कर भगवान शिव का दूध, दही, धी, शहद और शक्कर को मिलाकर अभिषेक करें। उनकी पूजा कर भगवान को राखी अर्पित कर दें। उसके बाद ही भाई की कलाई में राखी बांधे यह उपाय आपकी जीवन में तरक्की लेकर आएगा। आपके बिगड़े काम बनना शुरू हो जाएंगे।
सुख-शांति और समृद्धि के लिए उपाय
रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा करें। इस दौरान 108 बार 'ओम श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। यह सभी समस्याओं से मुक्त कर देगा। जीवन में सुख समृद्धि का आगमन आएगा।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।