Ram Navami 2023: हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसके अलावा यह दिन चैत्र मास में नवरात्रि का अंतिम दिन भी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच धरती पर विचरण करती हैं। उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस वर्ष नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। इस बार राम नवमी पर ग्रह-नक्षत्रों का बहुत ही शुभ योग बन रहा है। यही कारण है कि इस त्योहार के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा और भगवान श्री राम की कृपा बरसेगी।
रामनवमी पर मेष राशि वालों पर मां अम्बे और रघुनंदन की असीम कृपा रहेगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी। अटका हुआ काम पूरा होगा। पैसे बचाने और निवेश करने में सफल रहेंगे।
राम नवमी का पर्व वृष राशि के जातकों की किस्मत चमकाएगा। प्रमोशन मिल सकता है। विदेश से नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
सिंह राशिवालों के लिए राम नवमी के दिन शुभ शुरुआत होगी। नया काम मिल सकता है। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मां दुर्गा की कृपा से विवाह के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशिवालों के लिए रामनवमी का त्योहार खुशियां लेकर आ सकता है। कई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। काम में सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'