• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rashifal Today 4 Feb 2025: कन्या राशि वालों पर आज खुशियां बरसेंगी… पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आज का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वालों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेग...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 04 Feb 2025 06:06:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Feb 2025 10:03:14 AM (IST)
Rashifal Today 4 Feb 2025: कन्या राशि वालों पर आज खुशियां बरसेंगी… पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
4 फरवरी 2025, मंगलवार का राशिफल

HighLights

  1. मकर राशि वाले आज नया वाहन खरीद सकते हैं।
  2. कुंभ राशि वालों के आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
  3. मीन राशि वालों को पैसों को लेकर विवाद होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Horoscope Today)। आज 4 फरवरी, वार मंगलवार, विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत माघ और तिथि सप्तमीहै। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सम्पूर्ण राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है। कहीं से दुखद खबर मिल सकती है। बिजनेस में घाटा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। आज कोई खास काम नहीं होने से परेशानी महसूस करेंगे। किसी परिचित के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास शख्स से मुलाकात होगी, जिससे आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील भी मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आगामी समय में व्यापार में लाभ मिलेगा। आज कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। ऑफिस में जिस उपलब्धि के लिए प्रयास कर रहे थे, आज वो हासिल होगी। प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज के दिन सेहत के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए आज विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिन से जिस काम का पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, आज उसमें सफलता मिलेगी। इसमें कोई खास आदमी आपकी मदद करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो दिन ठीक नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। सेहत में भी लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आज ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी मित्र से पैसों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।