• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rudrabhishek Niyam: सावन के महीने में इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, हर इच्छा होगी पूरी

सावन के महीने में रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए, लेकिन इससे जुड़े नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 11 Jul 2023 01:26:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Jul 2023 01:26:09 PM (IST)
Rudrabhishek Niyam: सावन के महीने में इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, हर इच्छा होगी पूरी

Rudrabhishek Niyam: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य करते हैं। वहीं शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। कहा जाता है कि रुद्राभिषेक से शिवजी बेहद प्रसन्न होते हैं और जातक की हर मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में शिवजी का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना गया है। शिवलिंग पर मंत्रों के जाप के साथ विशेष चीजों को अर्पित करना रुद्राभिषेक कहलाता है। रुद्राभिषेक करने से जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

इन चीजों से करें रुद्राभिषेक

- रुद्राभिषेक करने के लिए शास्त्रों में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है। जिस चीज से रुद्राभिषेक करते हैं, उससे जुड़ी मनोकामना पूरी होती है।

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से गंभीर बीमारी से मुक्ति मिलती है। साथ ही हर इच्छा पूरी होती है।

- शास्त्रों के अनुसार दूध में चीनी मिलाकर शिव जी का अभिषेक करने से व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है। जिससे उसे हर कार्य में सफलता मिलती है।

- शास्त्रों के मुताबिक सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

- भगवान शिव का भस्म से अभिषेक करने से इंसान को मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

- शास्त्रों के अनुसार घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से वंश बढ़ता है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति भी होती है।

- शास्त्रों के अनुसार शहद से शिवजी का अभिषेक करने से पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीता है।

- गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से आरोग्य मिलता है।

इस दिन करें रुद्राभिषेक

- ज्योतिष के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीय और नवमी तिथि को शिवजी मां गौरी के साथ रहते हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, अष्टमी और अमावस्या को भी शिव जी मां गौरी के साथ रहते हैं। ये दिन रुद्राभिषेक करने के लिए उत्तम माने जाते हैं।


- हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और एकादशी को महादेव कैलाश पर वास करते हैं। हर महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी और द्वादशी तिथि को भी महादेव कैलाश पर रहते हैं। रुद्राभिषेक के लिए ये दिन शुभ हैं।

- हर महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी और द्वादशी को शिव जी नंदी पर सवार होकर पूरा विश्व भ्रमण करते हैं। हर महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी और त्रयोदशी तिथि को भी शिव जी विश्व भ्रमण पर होते हैं। इस दिन रुद्राभिषेक करना शुभ होता है।

Nag Panchami 2023 Upay: नागपंचमी के दिन करें ये काम, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'