धर्म डेस्क, इंदौर। Kumbh Rashi Sade Sati: शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वह लोगों को उनके कर्म, कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन के हिसाब से दंड या आशीर्वाद देते हैं। शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं। वह इस समय कुंभ राशि में मौजूद हैं, जिससे जातकों को साढ़ेसाती से होने वाले नुकसान को झेलना पड़ रहा है।
इस समय साढ़ेसाती का कुंभ के जातकों पर दूसरा फेस चल रहा है, जो बहुत ही खतरनाक होता है। इसमें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक कष्ट झेलने पड़ते हैं। इस दौरान आपके करियर को नुकसान हो सकता है। दुर्घटना का योग भी बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर कब कुंभ राशि को साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा।
24 जनवरी को कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती लगी थी, जिससे उनका बुरा समय शुरू हुआ था। साढ़ेसाती से इन जातकों को 3 जून 2027 को निजात मिल जाएगा। 29 मार्च 2025 को रात 11 बजे मीन राशि में शनिदेव का गोचर होगा। इसी के साथ कुंभ राशि का साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा, लेकिन तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही खतरनाक होता है। यह समय काफी पीढ़ादायक होता है, जिसमें जातकों को हर तरह का नुकसान झेलना पड़ता है। 29 मार्च से कुंभ राशि वालों को लंबे समय बात राहत मिलेगी।
कुंभ राशि को शनिदेव बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि वह इसके स्वामी हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को शनिदेव का गुस्सा नहीं झेलना पड़ता है। वह कुंभ राशि को विदा लेते समय विशेष लाभ देंगे। इस दौरान अचानक से धन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। नई नौकरी लग सकती है।
आपके पास एक खास मौका है, जिसमें आप शनिदेव को प्रसन्न कर ज्यादा से ज्यादा फायदा पा सकते हैं। शनिदेव को काले तिल व काली उड़द बहुत पसंद है। आप इसका दान कर सकते हैं। सोमवार को शिवजी को जल जरूर चढ़ाएं। इससे शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'