• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रावण के मंदिर में, राम के चरणों में विराजित हुए साईं भगवान

सांईं भगवान 8 दिन तक मेरे सपने में लगातार आए, इसके बाद मैंने साईं बाबा को प्रभु श्रीराम के चरणों में बैठाने वाली मूर्ति बनवाई।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 11 Oct 2016 12:07:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2016 02:03:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रावण के मंदिर में, राम के चरणों में विराजित हुए साईं भगवान

शशांक शेखर बाजपेई, इंदौर। अनोखा 'राम का निराला धाम' नाम का मंदिर बंगाली चौराहे से बायपास की ओर जाते समय बायीं ओर बसे वैभव नगर में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना तीन जुलाई 1990 में की गई थी और 27 वर्षों बाद अब भी काम चल रहा है।

रावण के मंदिर ने नाम से ख्यात इस मंदिर में दर्शन के लिए 108 बार लाल पेन से श्रीराम लिखना होता है और इस नियम से किसी को भी छूट नहीं है। मगर, इस मंदिर में एक और खास बात है, यहां प्रभु श्रीराम के चरणों में शिरडी के सांईं बाबा बैठे हैं।


मंदिर के संस्थापक और पुजारी प्रकाश वागरेचा ने बताया कि 6 सितंबर सुबह 3:00 बजे शिरडी के साईंबाबा सपने में आए। वह बोलते हैं मुझे, तुमसे एक काम करवाना है। मैंने उनसे कहा कि मैं भला आपका क्या काम कर सकता हूं।

रावण का मंदिर, जहां पूजनीय हैं रामायण के सभी पात्र

मैं इस लायक कहां हूं। कहां आप और कहां मैं। इसके बाद सांईं भगवान ने कहा कि मुझसे वादा करो कि जो काम मैं तुझ से बोलूंगा, वह तुम पूरा करोगे। मैंने उनसे वादा किया, कि अब जियूं या मरूं, लेकिन आपके वचन का पालन करूंगा।

naidunia_image

सांईं भगवान ने कहा कि मैं भी रामभक्त हूं और तुम भी रामभक्त हो। दुनिया ने मुझे सिंहासन पर बैठाया है, लेकिन मेरी जगह प्रभु राम के चरणों में है और तेरे अलावा कोई और मुझे राम के चरणों में नहीं बिठा सकता। प्रकाश वागरेचा बताते हैं कि जब तक मैंने उनका काम शुरु नहीं किया, तब तक उन्होंने मेरा पीछा नहीं छोड़ा।

naidunia_image

सांईं भगवान 8 दिन तक मेरे सपने में लगातार आए, इसके बाद मैंने 14 सितंबर से साईं भगवान को प्रभु श्रीराम के चरणों में बैठाने वाली मूर्ति बनाने का कार्य प्रारंभ किया। यह मूर्ति अब बनकर तैयार हो चुकी है।

...तो इसलिए अल्मोड़ा के मंदिर ने अनिवार्य कर दिया आधार कार्ड

उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया कि जा तू मेरे इस काम को कर और तेरा कोई भी अहित नहीं होगा। प्रभु की दया से यह काम संपन्न हो गया है। यहां पर जो भी कार्य होता है, उसकी प्रेरणा मुझे हनुमान जी देते हैं। वही मेरा मार्गदर्शन करते हैं और बताते हैं कि किस तरह से मंदिर का निर्माण होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।