मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): व्यावसायिक जीवन को दिशा देंगे व निजी संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे, पर लक्ष्य व भावनाएं जाहिर करने से बचेंगे। लक्ष्य प्राप्ति को लेकर आप तत्पर हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ाव होगा। निजी संबंधों में संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। ऑनलाइन संपर्क के जरिए सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। एक युवा महत्वाकांक्षी व अहंकारी शख्स से सावधान रहें। आपका पुत्र एक नई यात्रा के लिए तैयार है, उसे शुभाशीष दें। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: रोज पिंक
वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक सफलता व भौतिक लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। निजी संबंध उम्रभर साथ निभाने के वायदे में बदलेंगे। परिवार में अशिष्ट व अहंकारी शख्स से सावधान रहें, वह अप्रिय परिस्थितियां पैदा कर सकता है। व्यावसायिक यात्रा टल सकती है। वृष राशि के एक अन्य शख्स को आपके सहयोग व मित्रता की जरूरत है। भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बनाएं व सुस्पष्ट निर्णय लें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: लोटस पिंक
मिथुन (22 मई-21 जून) : स्वकेंद्रित रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ एक समय पर एक निर्णय लें। छोटी-छोटी चीजों पर ऊर्जा बर्बाद करने के चलते निजी व व्यावसायिक जीवन के अहम पहलुओं की अनदेखी करने से बचें। घर व कार्यस्थल पर समझौता करने व बंदिशें मानने को तैयार नहीं होंगे। निजी संबंधों व व्यावसायिक परिस्थितियों का अधिक विश्लेषण असमंजस उत्पन्न करेगा। इस संदर्भ में दिल की आवाज सुनें। जीवन में प्रेम दस्तक देगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: व्हाइट
कर्क (22 जून-22 जुलाई): कार्यों को कुछ समय तक टालने की प्रवृत्ति रखेंगे। स्वयं से संवाद करें। एक संक्षिप्त अवकाश आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगा। इसके बाद व्यावसायिक जीवन में उत्साह से कदम रखेंगे। परिवार व दोस्तों से मुलाकात को व्यग्र रहेंगे। पुराने संबंधों के प्रति प्रेम अनवरत है, पर जीवन में थोड़ा रोमांच घोलने की जरूरत है। खरीदारी, खान-पान व मौज-मस्ती के अतिरेक से बचें। नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं । शुभ अंक: 8 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): जो कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी, चाहे दिल से जुड़ा मामला हो या व्यावसायिक मसला। निजी व व्यावसायिक जीवन दोनों में खुश व संतुष्ट हैं, लेकिन उनमें कुछ बदलाव आ सकते हैं, जो शुरुआत में नकारात्मक प्रतीत होंगे, पर अंतत: लाभकारी साबित होंगे। पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता करेंगे। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा, पर उनकी कुछ अपेक्षाएं भी रहेंगी। खुशमिजाज रहें व ध्यान करें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: वाइन रेड
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। व्यापारिक साझेदारी में सहयोग व मजबूती हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों को जिम्मेदारी सौंपे व भरोसे का माहौल बनाएं। पेशेवर जीवन में चुनौतियां स्वीकार करने का साहस आपके भीतर है। आपकी मजबूती कई रूपों में परिलक्षित होगी। प्रेम संबंध को उम्रभर के साथ में बदलने की चाह जगेगी। दिल व दिमाग दोनों सुकून महसूस करेंगे। जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद लें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रिच रेड
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): नई ऊर्जा के साथ व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ेंगे। निजी व पेशेवर जिंदगी में अलग राह चुनने व मौलिकता बरकरार रखने का साहस आपमें है। कुछ सुखद समाचार या मेहमान दस्तक दे सकते हैं। निजी संबंध मजबूत बनेंगे। बेटी अपने भविष्य से जुड़े फैसले लेने के लिए तैयार है। ऑफिस व घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खेलों, कला व नृत्य में रुचि लेंगे। योग व ध्यान से चेतना के उच्च स्तर को प्राप्त करेंगे। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: मरून
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर) : लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट व सकारात्मक रहना जरूरी है। भाग्य ने ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां घर व कार्यस्थल पर कुछ परिस्थितियों को स्वीकार करना जरूरी है। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। किसी स्पर्धा में जीत मिल सकती है। बदलावों को स्वीकार करें। वे आपको लाभ व तरक्की की राह पर ले जाएंगे। नकारात्मक सोच से बचें। प्रेम संबंध आकार लेने से खुशी मिलेगी। दोस्तों से मेल-मुलाकात करें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): जीवन के प्रति उत्साही व लचीला रवैया अंधेरों से उजालों की ओर ले जाएगा। आत्मसम्मान के लिए मुखर होने व चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस आपमें है। कठिनाइयों पर जीत हासिल करके अपने व्यक्तित्व को अलग ऊंचाई देंगे। संबंधों व नजरिए में बदलाव आ सकता है। प्रेम संबंध में भरोसा व स्वतंत्रता का सम्मान उसे जीवनभर के साथ में तब्दील करेगा। एक व्यावसायिक अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: ऑरेंज
Saptahik Rashifal 20-26 Dec 2020: मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक जीवन में बड़ी अपेक्षाएं रखने के बजाय व्यावहारिक व यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाएं। धन प्राप्ति व चीजें मन मुताबिक आकार लेने में कुछ वक्त लग सकता है, लेकिन उसकी वजह से उत्साह में कमी न आने दें। निर्णय लेने में टाल-मटोल व विलंब से बचें। निजी संबंधों में प्राथमिकताएं तय करेंगे। अप्रत्याशित घटनाक्रम के बावजूद कर्क राशि के शख्स से निकटता कायम रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: डीप सैफ्रन
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): पूर्वाग्रहों को त्यागकर व्यावसायिक मामलों में प्रयोगवादी व दूरदर्शी नजरिया अपनाएं। चेतना के एक स्तर से दूसरे पर शीघ्रता से गमन करते हुए विभिन्न परिस्थितियों को संभालने में सफल होंगे। स्वास्थ्य, ऊर्जा व धन को संरक्षित करें। एक सहकर्मी अतिमहत्वाकांक्षी हो सकता है, उससे दूरी बनाएं। योजनाओं व तौर-तरीकों पर पुनर्विचार करेंगे। निजी संबंधों में आने वाला बदलाव सुखद साबित होगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पीकॉक ब्लू
मीन (20फरवरी-20मार्च): जीवन में प्रेम व आनंद रहेगा। एक बड़े अनुभव से साझा गुजरने के बाद निजी संबंधों में गहराई व मजबूती आएगी। एक उम्रदराज शख्स से लुभावना व्यापारिक प्रस्ताव मिलेगा, जिसे स्वीकार करना फायदेमंद होगा। मित्र संग पुरानी यादें ताजा करेंगे। खुशमिजाज रवैया रखें। आकर्षक नजर आने वाले किसी कुटिल व्यक्ति से जुड़ने से बचें। साथी की तलाश करते समय उसकी भावनाओं व व्यक्तित्व की गहराई को महत्व दें। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: स्काई ब्लू