धर्म डेस्क, इंदौर। Janmashtami 2025 Lucky Zodiac Signs: जन्माष्टमी का त्योहार विश्व भर में भगवान श्रीकृष्ण के भक्त धूमधाम से मनाते हैं। इस साल यह 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार की जन्माष्टमी ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन 5 ग्रहों की स्थिति 3 राशि वालों की किस्मत चमकाएंगी।
जन्माष्टमी पर बुध मार्गी होकर कर्क राशि में सूर्य के साथ युति करेंगे। शनि के वक्री होंगे। गुरु व शुक्र मीन राशि में मिल रहे हैं, जिससे बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भरणी, कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से इन तीन जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। इसके अलावा 16 अगस्त 2025 को वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग भी बन रहा है।
आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि ये महासंयोग किन 3 राशि वालों को बंपर लाभ देगा...
जन्माष्टमी पर बन रहे महासंयोग वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ होगा। उनके जीवन की सारी बाधाएं दूर होंगी। सभी अटके काम पूरे होंगे। उनकी मेहनत सफल होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। परिवार बनने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि वालों के जीवन में गुरु और शुक्र की युति से अप्रत्याशित लाभ होने वाला है। करियर में नई उड़ान भरेंगे। पार्टनरशिफ फलीभूत होगी। कारोबार में अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में शानदार वृद्धि होगी।
जन्माष्टमी का शुभ योग सिंह राशि वालों के लिए चमत्कारिक परिवर्तन लेकर आएगा। उनको अचानक धन कमाने का योग बन रहा है। इस समय आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।