धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना इस बार 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलने वाला है। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पांच सोमवार मिलने वाले हैं।
सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान जलाभिषेक, रुद्राभिषेक से लेकर कई तरह के ऐसे कार्य किए जाते हैं, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सके।
सावन माह को लेकर कुछ खास नियम भी बताए गए हैं। पुराणों में इन नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में भी बताया गया है। सावन के महीने में कढ़ी खाने की मनाही होती है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्यों है।
सावन के महीने में कढ़ी इसलिए नहीं खाई जाती है, क्योंकि इस माह भगवान शिव को दूध और दही अर्पित किया जाता है। ऐसे में कच्चा दूध और उससे बनी चीजों का सेवन करना वर्जित होता है। यही कारण है कि सावन में दूध और दही से बनने वाली चीजें खाने की मनाही होती है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'