• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2023 Upay: सावन के महीने में घर पर लगाएं ये खास पौधे, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

सावन के महीने में कुछ उपाय करने के साथ-साथ घर में कुछ पौधे भी लगा लिए जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 08 Jul 2023 11:02:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Jul 2023 11:02:09 AM (IST)
Sawan 2023 Upay: सावन के महीने में घर पर लगाएं ये खास पौधे, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Sawan 2023 Upay: सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस बार का सावन काफी खास है क्योंकि इस बार पूरे 2 महीने सावन का महीना है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में होते हैं तो सृष्टि का संचालन शिवजी ही करते हैं। इस दौरान भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इसके साथ ही कुछ खास पौधे भी सावन के महीने में लगाना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन पौधों को लगाने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन-धान्य भरा रहता है।

आंकड़े का पौधा

आंकड़े का पौधा भगवान शिव का बहुत प्रिय माना जाता है। आंकड़े के फूल भी शिवजी की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि सावन के महीने में आंकड़े के पौधे को घर के बाहर लगाने से घर में खुशहाली आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


चंपा का पौधा

भगवान शिव की पूजा में चंपा के फूल भी चढ़ाए जाते हैं। सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। इसे घर में लगाने से धन की कमी कभी नहीं होती है। साथ ही हर मनोकामना पूरी होती है।

धतूरे का पौधा

धतूरा शिवजी को प्रिय है। कहा जाता है कि इसके बिना शिवजी की पूजा अधूरी होती है। धतूरा शिवजी को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। भगवान शिव को धतूरा चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में धतूरे का पौधा लगाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

शमी का पौधा

शमी का पौधा शनिदेव का प्रिय माना जाता है। शनिदेव शिवजी के भक्त हैं। सावन के महीने में शमी का पौधा लगाने से शिवजी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। इससे शनि के अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिलता है।

Gangajal Ke Upay: करें गंगाजल से जुड़े ये खास उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, होगी धनवर्षा

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'