धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2025 Shiva Mantra भगवान शिव को भोले बाबा भी कहा जाता है, क्योंकि उनको प्रसन्न करना काफी आसान हैं। सावन के महीने में शिव जी की उपासना करना काफी लाभदायक रहता है, क्योंकि वह जल्द ही भक्तों की सुन लेते हैं। भक्तों की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं।
ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के प्रिय मास सावन में शिव मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। यह आपको विशेष लाभ पहुंचाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको इन मंत्रों के बारे में विस्तार से बताएंगे... (Lord Shiva mantra chanting)
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
इस मंत्र के जाप से हम भगवान शिव से बुद्धि और मन को तेज करने का वर मांगते हैं। यह मंत्र हमारी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान शिव के इस मंत्र को बहुत ही चमत्कारी माना गया है। यह व्यक्ति के अंदर से मोह माया के बंधनों को दूर कर देता है। इससे मृत्यु का भय नहीं निकल जाता है।
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा । श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं । विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व । जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
भगवान शिव क यह मंत्र जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाता है। वाद-विवाद, विफलता, तनाव या नकरात्मकता को दूर करने में यह काफी असरदार है।
ॐ नमो भगवते रुद्राये।।
इस मंत्र जाप से आप भगवान शिव को याद किया जाता है। यह मंत्र पारिवार में सुख व संपन्नता को लेकर आता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।