Sawan 2025: अगर सावन में हुआ है जन्म तो शिव जी की है विशेष कृपा, जानें खूबियां
सावन का महीना आने वाला है। इस महीने में लोग शिव भगवान की पूजा-अर्चना करते है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान शिव जी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। सावन के महीने में जिन लोगों का जन्म होता है उनपर भी शिवजी की विशेष कृपा बनती है।
Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 05:34:17 PM (IST)
Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 05:34:17 PM (IST)
अगर सावन में हुआ है जन्म तो शिव जी की है विशेष कृपाधर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना आने वाला है। इस महीने में लोग शिव भगवान की पूजा-अर्चना करते है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान शिव जी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। सावन के महीने में जिन लोगों का जन्म होता है उनपर भी शिवजी की विशेष कृपा बनती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सावन (Sawan 2025) में जन्मे बच्चों में कुछ ऐसी खास खूबियां होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...
कैसे होते हैं सावन में जन्मे लोग?
- शांत और सौम्य - सावन में जन्मे बच्चों का स्वभाव काफी शांत माना जाता हैं। उन्हें जल्दी गुस्सा नहीं आता और हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखते हैं। मुश्किलों से निपटने में उनका यह स्वभाव उन्हें मदद करता है।
- धार्मिक - ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म सावन में होता है वो बहुत ज्यादा धार्मिक होते हैं। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रखने के साथ-साथ भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था होती है।
- दयालु - ऐसे लोग स्वभाव से दयालु भी होते है।
- क्रिएटिव - चीजों को अलग और बेहतर ढंग से करने की कोशिश करते है।
- लीडरशिप क्वालिटी - इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी भी होती है।
- भावुक - सबके अलावा सावन में जन्में लोग भावुक भी होते है।
- ईमानदार - लोगों को धोखा देना इनके स्वभाव में नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत ईमानदार होते है।
- साहसी - सभी खुबियों के अलावा इन लोगों की खास बात यह भी है कि ये साहसी होते है और किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं है।
सावन में जन्में लोगों को नियमित रुप से भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। सोमवार के दिन उपवास रखने के साथ-साथ इन्हें शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र आदि का जप करना चाहिए।