धर्म डेस्क, इंदौर। 100 साल बाद 23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति होने वाली है। इनकी युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ होता है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन 4 राशियों के लिए यह भाग्य बदलने वाला है। .
मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाले गजकेसरी राजयोग से वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे व्यापार में लाभ मिलता दिखेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भगवान शिव की कृपा से सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे, जिससे जबरदस्त धन लाभ होगा। बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिल सकता है।
मिथुन राशि में ही गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है। इन जातकों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव आने वाले हैं। करियर और व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के आसार हैं। आर्थिक मजबूती आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
गजकेसरी राजयोग का फायदा सिंह राशि के जातकों को मिलता दिख रहा है। धन लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी। आय के दूसरे स्त्रोत भी खुलेंगे, जिससे आर्थिक मजबूती आएगी। पुराना निवेश लाभ दे सकता है। परिवार में अच्छा माहौल बनेगा।
तुला राशि के कारोबारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही शानदार है। व्यापार में लाभ होगा, जिससे दूसरे क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं। आपकी वाणी मधुर होगी। घर में शांति का माहौल बनेगा। यह समय नया काम शुरू करने के लिए उत्तम है।