• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Somwar 2023: बेहद रहस्यमयी है इन शिव मंदिरों की कहानी, चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें

हमारे देश में ऐसे कई शिव मंदिर मौजूद हैं, जिनकी कहानी काफी रहस्यमयी है। जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 09 Jul 2023 05:10:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jul 2023 10:17:05 PM (IST)
Sawan Somwar 2023: बेहद रहस्यमयी है इन शिव मंदिरों की कहानी, चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें

Sawan Somwar 2023: सावन का महीना काफी पवित्र और खास माना जाता है। इस महीने भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस महीने तरह-तरह के कार्य और पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही व्रत भी रखते हैं। इतना ही नहीं सावन के महीने में सभी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। देशभर में लोग अलग-अलग शिव मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर उनकी आराधना करते हैं। सावन के खास मौके पर हम आपको उन अनोखे शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी काफी रहस्यमयी है। लोगों का कहना है कि आज भी इन शिव मंदिरों में रहस्य कायम है।

बिजली महादेव मंदिर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बिजली महादेव मंदिर काफी रहस्यमयी माना जाता है। यहां हर 12 साल में मंदिर पर बिजली गिरती है, जिससे मंदिर को नुकसान नहीं होता लेकिन शिवलिंग के टुकड़े हो जाते हैं। इसके बाद यहां पुजारी नाज, दाल के आटे और मक्खन से शिवलिंग को दोबारा जोड़ते हैं।


naidunia_image

अचलेश्वर महादेव मंदिर

राजस्थान के माउंट आबू में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में रोजाना शिवलिंग रंग बदलता है। दिन में यहां शिवलिंग केसरिया रंग का दिखाई देता है और शाम होते ही इसका रंग सांवला हो जाता है। इस मंदिर की एक और खास बात है, यहां शिव जी के अंगूठे की पूजा होती है।

naidunia_image

टिटलागढ़ शिव मंदिर

उड़ीसा के टिटलागढ़ में भी अनोखा शिव मंदिर है। जहां मंदिर के बाहर तो काफी गर्मी रहती है तो वहीं गर्भगृह में ठंडक रहती है। गर्भगृह में इतनी ज्यादा ठंड रहती है कि व्यक्ति 5 मिनट भी नहीं रुक पाता है। कुम्हड़ा पहाड़ की पथरीली चट्टानों पर बने इस मंदिर का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है।

naidunia_image

पातालेश्वर मंदिर

उत्तर प्रदेश के बहनोई गांव में मौजूद पातालेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर झाड़ू चढ़ाई जाती है। मान्यता है कि यहां झाड़ू चढ़ाने पर चर्म रोग से मुक्ति मिलती है।

naidunia_image

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर गुजरात के कवि कंबोई में स्थित है। इस मंदिर में स्वयं समुद्र अभिषेक करता है। समुद्र के बीच बसा ये शिव मंदिर दिन में दो बार समुद्र की लहरों में पूरी तरह डूब जाता है। सुबह और शाम दो बार ऐसा होता है।

naidunia_image

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'