• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Somwar: 72 साल बाद ऐसा संयोग, तीन शुभ योग में होगी सावन महीने की शुरुआत

Sawan Somwar: श्रावण माह में भगवान का अलग-अलग स्वरूप में शृंगार होगा। कही महादेव की भूतनाथ के स्वरूप में शृंगार तो कही अमरनाथ की झांकी सजेगी।साथ ही पा...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 10:44:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jul 2024 08:05:53 AM (IST)
Sawan Somwar: 72 साल बाद ऐसा संयोग, तीन शुभ योग में होगी सावन महीने की शुरुआत
22 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना।

HighLights

  1. 29 दिनी श्रावण माह में आएंगे पांच सोमवार।
  2. शहरभर के शिव मंदिर में होंगे कई आयोजन।
  3. सोमवार से शुरु होकर सोमवार को खत्म होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan Somwar Start Date 2024: शिव आराधना का श्रावण माह इस बार 22 जुलाई से 19 अगस्त तक 29 दिवसीय होगा। खास बात यह है कि यह सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही समाप्त होगा।

ज्योर्तिविदों के अनुसार साथ ही इसमें महादेव का प्रिय दिन श्रावण सोमवार पांच आएंगे। यह संयोग 72 साल बाद बन रहा है। इस खास अवसर की विशेष तैयारियां शहर के नए-पुराने शिव मंदिरों शुरू हो गई है। इस दौरान भगवान के विशेष शृंगार के साथ भूतभावन की सवारियां भी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त कावड़ यात्राओं के आयोजन भी होंगे।

श्रावण माह के पहले दिन सर्वाथ सिद्धि योग

ज्योर्तिविद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार श्रावण माह के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही प्रीति और आष्मान योग का संयोग बनेगा। सावन माह में सोमवार का विशेष महत्व है।

यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके चलते धार्मिक दृष्टि से इस दिन की विशेष महत्ता है।यह माह माता पार्वती को भी विशेष प्रिय है।


जुलाई में मनाए जाएंगे यह व्रत और त्योहार

इस महीने में मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इससे व्रतधारी को अखंड सौभाग्य की प्राप्ती होती है। मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त को रहेगा।

इसके अतिरिक्त हरियाली अमावस्या 4 अगस्त, 7 अगस्त को हरियाली तीज, 9 अगस्त को नाग पंचमी, 10 अगस्त को कल्की जयंती, 11 अगस्त को भानु सप्तमी, 17 अगस्त को सिंह सक्रांति और पुत्रदा एकादशी, 19 अगस्त को रक्षा बंधन, गायत्री जयंती रहेगी।

किस दिन रहेंगे श्रावण सोमवार

  • 22 जुलाई को पहला सोमवार
  • 29 जुलाई को दूसरा सोमवार
  • 05 अगस्त को तीसरा सोमवार।
  • 12 अगस्त को चौथा सोमवार।
  • 19 अगस्त को पांचवा सोमवार।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'