Science of Dreams: नींद में सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने देखना कोई संयोग नहीं होता है। बल्कि सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत होते हैं। सपनों की एक अलग दुनिया होती है। कुछ सपने तो ऐसे होते हैं, जो आपकी किस्मत तक को चमका जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ ऐसी चीजें भी दिखाई देती हैं, जो आपको धन प्राप्ति और सुख समृद्धि आने का संकेत देती हैं।
सपने में विधवा महिला को देखना
सपने में विधवा औरत देखना एक बहुत ही शुभ सपना है। लोगों को लगता है की विधवा औरत देखना अशुभ होता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। विधवा औरत देखना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवन में सारी परेशानियों का अंत हो जाएगा। आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा
महिला को झील या तालाब में नहाते हुए देखना
यदि आप एक पुरुष हैं और किसी महिला को सपने में नहाते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है। इस सपने को देखने का अर्थ होता है की आपको जीवन में जल्द ही कोई खूबसूरत लड़की आने वाली है।
दीपक
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जलता हुआ दीपक देखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
फल फूल
यदि आपको सपने में फल या फूलों से लदे हुए पेड़ पौधे दिखाई देते हैं, तो आपको जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है। आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
पहाड़ पर चढ़ते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप सपने में स्वयं को पहाड़ पर चढ़ता हुआ देखते हैं, तो आपको जल्द ही धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आप यदि समस्याओं में फंसे हुए हैं, तो आपको उन समस्याओं से निजात भी मिलती है।
गुलाब देखना
सपने में गुलाब का फूल देखना शुभ माना जाता है। गुलाब का फूल दिखने का मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान है और आपको धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा जीवन में सकारात्मकता आने वाली है।
दांत टूटना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में टूटा दांत देखना का अर्थ है कि आपको नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसके अलावा आपको जल्द ही खूब सारा पैसा मिलने वाला है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Navodit Saktawat
- # Science of dreams
- # science of dreams
- # SpecialStory
- # things of dream science
- # signs of dreams
- # bad dreams
- # morning dreams
- # dreams of Brahma Muhurt
- # inauspicious dreams
- # seeing owl in dream
- # seeing parrot in dream
- # seeing death in dream
- # सपनों का विज्ञान
- # स्वप्न शास्त्र
- # स्वप्न शास्त्र की बातें
- # सपनों का संकेत
- # बुरे सपने
- # सुबह के सपनें
- # ब्रह्मा मुहूर्त के सपनों
- # अशुभ सपने
- # सपने में उल्लू देखना
- # सपनों में तोता देखना
- # सपने में मौत देखना