धर्म डेस्क, इंदौर। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यह महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। सावन महीना इस साल 11 जुलाई से शुरू हुआ है, जो कि 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सांप दिख जाए, तो इसको केवल संयोग न मानें। इसका गहरा आध्यात्मिक अर्थ हो सकता है। सांप का सीधा जुड़ाव भगवान शिव से है। वह उनके गले में विराजमान है। यह उनके वैराग्य और साहस का प्रतीक है।
ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन में जीवित सांप दिखना शुभ माना गया है। यह इस बात का संकेत होता है कि भगवान शिव आपकी पूजा और भक्ति से प्रसन्न हैं। इसे भोलेनाथ की कृपा का संकेत माना जाता है। इसके बाद आपके जीवन में चमत्कारिक बदलाव आ सकते हैं।
सावन के दौरान सांप दिखाई दे, तो यह इसका अर्थ होता है कि आपकी अधूरी इच्छाओं के पूरा होने का समय नजदीक है। भगवान शिव अब आपके रास्ते की बाधाओं को हटाकर आपको सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे।
सफेद सांप का दिखना विशेष रूप से अचानक मिलने वाले धन लाभ का प्रतीक होता है। यह संकेत करता है कि पुराने निवेश या रुके हुए धन से आपको अचानक लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलेगा
सावन में मरा हुआ सांप दिख जाए, तो यह आने वाली परेशानियों का संकेत माना जाता है। ऐसे में भोलेनाथ की विशेष आराधना करनी चाहिए, जिससे संकट टल सके और मनोकामनाएं पूरी हो जाएं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।