• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shakun Apshakun: शरीर के इन अंगों पर छिपकली का गिरना होता है शुभ, धनवान होने के मिलते हैं संकेत

लोग घर में छिपकली देखकर डर जाते हैं और उसे भगाने का प्रयास करने लगते हैं। कई बार ये भी देखा गया है कि छिपकली अचानक दीवार या छत से घर के सदस्यों के ऊपर...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 17 Nov 2022 11:51:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Nov 2022 11:51:53 AM (IST)
Shakun Apshakun: शरीर के इन अंगों पर छिपकली का गिरना होता है शुभ, धनवान होने के मिलते हैं संकेत

Shakun Apshakun: अक्सर लोग घर में छिपकली को देखकर अजीब व्यवहार करने लगते हैं और छिपकली का घर में होना अच्छा नहीं मानते हैं। बता दें कि सनातन धर्म में छिपकली को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। अक्सर देखा जाता है कि छिपकली दीवार या छत पर रेंगते हुए अचानक गिर जाती है। कई बार व्यक्ति के ऊपर भी छिपकली गिर जाती है। इसके पीछे शकुन शास्त्र में गहरा संकेत बताया गया है। दरअसल छिपकली के शरीर के विभिन्न अंगों पर गिरने से अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ होता है।

धन लाभ और सम्मान मिलने के संकेत

छिपकली के शरीर के कुछ अंगों पर गिरना बहुत शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र में छिपकली से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। छिपकली का शरीर पर गिरना धन लाभ और सम्मान प्राप्ति के संकेत होते हैं।


सिर के बाएं तरफ गिरना

अगर किसी महिला के बाएं माथे के तरफ छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि बहुत जल्द कहीं न कहीं से धन लाभ होने वाला है। छिपकली का माथे पर गिरना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।

दाहिना कान

अगर किसी व्यक्ति के दाहिने कान पर छिपकली गिर जाए तो गहने मिलने की संभावना होती है। वहीं अगर बाएं कान पर छिपकली गिरे तो इंसान की आयु में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति के गर्दन पर छिपकली गिरती है तो वह खूब मान-सम्मान पाता है। वहीं दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से किसी मामले में विजय प्राप्त होती है।

दाहिना हाथ

अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ पर छिपकली गिर जाए तो धन लाभ होता है। दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली का गिरना किसी यात्रा पर जाने के संकेत होते हैं। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली के गिरने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'