
धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Asta 2024: 17 फरवरी को शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद 26 मार्च तक अस्त अवस्था में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशिवालों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफलदाता के अस्त होने से तीन राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। इस राशि के जातकों की नौकरी, व्यापार और करियर प्रभावित हो सकता है। कामकाज में रुकावट आ सकती है।
शनि देव मेष राशि के 11वें भाव में अस्त होंगे। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। जो जातक मुकदमेबाजी से जूझ रहे हैं। उन्हें कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि के दसवें भाव में शनि अस्त होंगे। जीवन में अशांति बढ़ सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।
शनि कन्या राशि के छठे भाव में अस्त होंगे। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कर्मचारियों को सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में हानि के कारण तनाव बढ़ सकता है। मन अशांत रह सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'