ताप्ती भी हैं शनिदेव की बहन
ताप्ती का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुल्ताई नामक स्थान है।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 03 Jun 2016 01:15:01 PM (IST)
Updated Date: Sat, 04 Jun 2016 04:31:01 PM (IST)
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को सूर्य का पुत्र माना गया है। इनकी माता का नाम छाया है। सूर्य की पत्नी छाया के पुत्र होने के कारण इनका रंग काला है। शनि के भाई-बहन यमराज, यमुना और भद्रा है।
भद्रा भगवान सूर्य की कन्या है। सूर्य की पत्नी छाया से उत्पन्न है और शनि की बहन है। भद्रा के अलावा हिंदू मान्यताओं के अनुसार ताप्ती नदी को भी शनिदेव की बहन माना गया है।
ताप्ती का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुल्ताई नामक स्थान है। इस स्थान का मूल नाम मूलतापी है जिसका अर्थ है तापी का मूल या तापी माता। रोचक बात यह है कि थाईलैंड की तापी नदी का नाम भी अगस्त 1915 में भारत की इसी ताप्ती नदी के नाम पर ही रखा गया है।