धर्म डेस्क, इंदौर। Meen Rashi mein Shani Gochar 2025: ज्योतिष की मानें तो 29 मार्च को 10 बजकर 07 मिनट पर शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे। वह अभी कुंभ राशि में है। इसका दो राशियों पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। उनको आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य की समस्याएं भी घेर सकती हैं।
धार्मिक मान्यता कहती हैं कि शनिदेव आपके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म वालों को आशीर्वाद मिलता है। बुरा कर्म करने पर दंड दिया जाता है। ज्योतिष में गोचर के दौरान नकारात्मक प्रभाव झेलने वाली राशियों को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय बताए गए हैं।
हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे कि शनिदेव के गोचर (Shani Gochar 2025 effects) से किन राशियों के जीवन में समस्याएं आने वाली हैं व वह इसके प्रभाव को खत्म या कम करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं?
होली के बाद शनिदेव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका सबसे बुरा प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। इस राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्या होगी। काम में बाधाएं पैदा होंगी, जिससे मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां होंगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर नकारात्मक है। आर्थिक तंगी की वजह से समस्याएं शुरू होंगी। शनि की ढैय्या की शुरुआत होने से स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। आपको नौकरी की तलाश में समय लगेगा।
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।