• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2023: नवरात्र में इन राशि वालों पर बरसेगी देवी मां की कृपा, पलट जाएगी किस्मत

नवरात्र में बन रहे शश राजयोग, भद्र योग और बुधादित्य योग का अद्भुत संयोग तीनों राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 15 Oct 2023 01:04:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Oct 2023 01:05:27 PM (IST)
Shardiya Navratri 2023: नवरात्र में इन राशि वालों पर बरसेगी देवी मां की कृपा, पलट जाएगी किस्मत
shardiya navratri 2023

HighLights

  1. 30 साल नवरात्र में शुभ संयोग।
  2. शश राजयोग, भद्र योग और बुधादित्य योग का निर्माण।
  3. तीन राशि वालों के लिए लकी रहेगा नवरात्र पर्व।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shardiya Navratri 2023: सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व है। आज से इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। हर साल यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 30 साल बाद इस बेहद खास दिन पर तीन महासंयोग बन रहे हैं। शश राजयोग, भद्र योग और बुधादित्य योग का यह अद्भुत संयोग तीनों राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नवरात्र की अवधि इन राशि वालों के लिए काफी लकी रहने वाली है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का समय लकी रहेगा। इस त्रिग्रही योग से कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। व्यापारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। इन राशि वालों को दुर्गा चालीसा का पाठ करना काफी लाभकारी साबित होगा।


सिंह राशि

30 साल बाद नवरात्रि पर बनने जा रहा यह योग इस राशि वालों के लिए काफी फलदायी साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई इच्छा पूरा हो सकती है। इस राशि के जातकों को कुंजिता स्तोत्र का पाठ करना काफी फलदायी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग काफी अच्छा रहेगा। इन राशि के जातकों को इस दौरान काफी लाभ होने वाला है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। इस राशि वालों को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना लाभकारी होगा।

Shardiya Navratri 2023: नवरात्र में अखंड ज्योति जला रहे हैं इन नियमों का करें पालन, वरना अधूरी रहेगी पूजा

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'