Shatru Grah Yuti 2023: कर्मफलदाता शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में विराजमान हुए थे। 13 फरवरी से सूर्य देव भी इसी राशि में विराजमान हो गए। अब ग्रहों के राजा 15 मार्च तक गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक दूसरे का शत्रु ग्रह माना जाता है। सूर्य-शनि की युति से तीन राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। इन राशियों को 15 मार्च तक हानि हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कार्य-व्यापार में दिक्कत आ सकती है।
कर्क राशि
सूर्य-शनि की युति कर्क राशिवालों के लिए अशुभ रहेगी। आपको बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अगर इंटरव्यू की तैयार कर रहे हैं, तो इस अवधि में निराशा ही हाथ लगेगी। वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मकर राशि
सूर्य-शनि की युति मकर राशि के जातकों के लिए परेशानी खड़ी करेगी। इस राशि पर साढ़े साती भी चल रही है। इस अवधि में बिजनेस धीमा पड़ सकता है। किसी प्रकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्य बनते बनते रुक सकते हैं। घर में छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि
सूर्य देव और शनिश्चर की युति कुंभ राशि के लग्न भाव में बन रही है। 15 मार्च तक सावधानी बरतने की जरूरत है। धन हानि हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। माता का स्वास्थ्य का बिगड़ सकता है। फिलहाल बाहर की चीजें न खाएं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'