Shiv Puran Katha: शिव पुराण कथा का श्रवण करने से पहले जानें ये नियम, भगवान शिव होंगे प्रसन्न
अगर आप शिव पुराण का पाठ करते हैं, तो आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। लेकिन इसके कुछ महत्वपूर्ण नियमों को जानना भी जरूरी है। ...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 05:15:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 05:15:21 PM (IST)
Shiv ji Puja RulesHighLights
- शिव पुराण का पाठ करते हैं, तो आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
- जिन लोगों के संतान नहीं होती उन्हें शिव पुराण की कथा से संतान की प्राप्ति होती है।
- जो भक्त शिव पुराण का श्रवण करते हैं, उन्हें शिवलोक में स्थान मिलता है।
धर्म डेस्क, इंदौर। Shiv Puran Katha: शिव पुराण उन 18 पुराणों में से एक है, जिसमें भगवान शिव की लीलाओं और कहानियों का वर्णन किया गया है। इस पुराण में भगवान शिव की महिमा को कहानियों के रूप में बताया गया है। अगर आप शिव पुराण का पाठ करते हैं, तो आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। लेकिन इसके कुछ महत्वपूर्ण नियमों को जानना भी जरूरी है। जिन लोगों के संतान नहीं होती उन्हें शिव पुराण की कथा से संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
- शिव पुराण में यह भी वर्णन है कि जो भक्त शिव पुराण का श्रवण करते हैं, उन्हें शिवलोक में स्थान मिलता है। शिवपुराण की कथा को सुनने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। शिव पुराण की कथा सुनने से पहले पूरी श्रद्धा से कथा श्रवण का संकल्प लें और भगवान शिव का ध्यान करें।
इसके अलावा कथा के समय पूरी श्रद्धा के साथ कथा सुनें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यदि मन में अच्छे भाव नहीं रहते, तो पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है। जब भी आप शिव पुराण कथा का आयोजन करें, तो अपने परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित करें ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
शिव पुराण की कथा कई दिनों तक चलती है। ऐसे में आपको दिन के समय कथा सुनते समय व्रत करना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग पाठ करते हैं, उन्हें पाठ के अंत तक केवल एक बार भोजन करना चाहिए। ध्यान रखें कि भोजन सात्विक होना चाहिए। इसके अलावा, ब्रह्मचर्य का पालन भी करना चाहिए।
शिव पुराण की कथा श्रवण कर रहे हों, तो बासी भोजन, मसूर की दाल, गाजर, हींग, लहसुन, प्याज, सेम, मांस और शराब आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'