• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shradh 2022: पंचकों में शुरू हो रहा है पितृपक्ष, 15 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

आज से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं और 5 दिन का पंचक काल भी शुरू हो चुका है। शुभ काम करने से बचना चाहिए।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 10 Sep 2022 02:46:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2022 02:46:39 PM (IST)
Shradh 2022: पंचकों में शुरू हो रहा है पितृपक्ष, 15 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

Shradh 2022: श्राद्ध या पितृ पक्ष के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। आज 10 सितंबर से पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं। वहीं इससे पहले 8 और 9 सितंबर 2022 की मध्यरात्रि से पंचक प्रारंभ हो चुके हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष के अनुसार पितृ पक्ष और पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने के मनाही होती है। श्राद्ध के 15 दिन और पंचकों के 5 दिन के दौरान किए गए शुभ काम भी अशुभ फल देने लगते हैं। इस समय अवधि में कुछ खास कार्य ऐसे भी होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

नहीं किए जाते शुभ कार्य

अगले 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, घर-गाड़ी, गहने खरीदना, मुंडन, शादी-विवाह, नए काम की शुरुआत आदि नहीं करने चाहिए। पंचकों में किए जाने वाले शुभ कार्य अशुभ फल देते हैं। यहां तक की मृत्यु के लिए भी पंचकों को अशुभ माना गया है। रावण का वध भी पंचकों में ही हुआ था। पंचकों में मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के दौरान विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। वहीं पितृ पक्ष या श्राद्ध का समय पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का होता है। इस दौरान जश्न मनाना उचित नहीं माना जाता है। इससे पितृ नाराज हो जाते हैं। इसलिए 25 सितंबर तक कुछ काम न करें।


  • इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। ना ही किसी नए काम की शुरुआत करें।
  • पंचकों के दौरान घर की छत डलवाना या लकड़ी का सामान खरीदना, ईंधन इकट्ठा करना अशुभ होता है।
  • इस समय अवधि में तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। न ही कोई नशा करना चाहिए।
  • दाढ़ी बनवाना, बाल कटवाना या सौंदर्य के कोई सामान खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है।
  • नए कपड़े, गहने, गाड़ी, घर आदि भी नहीं खरीदना चाहिए। और ना ही इन्हें बुक करना चाहिए।

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में 16 साल बाद बनेगा खास संयोग, जानिए किस दिन होगा किसका श्राद्ध

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'