• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shravan Month 2024: दुर्लभ संयोग में 22 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना, दिन होंगे 29 और पड़ेंगे 5 सोमवार

Shravan Month 2024: सोमवार से श्रावण की शुरुआत पूरे माह पर्यंत भगवान शिव की आराधना का संकल्प के आधार पर अनुष्ठानात्मक या अभिषेकात्मक पूजन से भगवान शिव...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 10:46:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Jun 2024 10:46:04 PM (IST)
Shravan Month 2024: दुर्लभ संयोग में 22 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना, दिन होंगे 29 और पड़ेंगे 5 सोमवार
22 जुलाई से शुरू होगा श्रावण मास। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. शुरुआत व समापन का सोमवार के दिन विशिष्ट संयोग।
  2. ज्योतिष शास्त्र में योग संयोग का विशेष महत्व है।
  3. ऋतु चक्र की मान्यता से श्रावण माह में अच्छी वर्षा होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। Shravan Month 2024: पंचांगीय गणना के अनुसार इस बार 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। श्रावण की शुरुआत सोमवार के दिन होगी तथा समापन पर भी सोमवार का दिन रहेगा। एक माह में पांच सोमवार का विशेष अनुक्रम बन रहा है। हालांकि तिथि की घट बढ़ के कारण श्रावण 30 के बजाय 29 दिन का रहेगा। विशेष यह है कि श्रावण की शुरुआत श्रवण नक्षत्र में होगी, जो जनमानस के लिए शुभ व कल्याणकारी मानी जा रही है।

श्रावण मास में दो तिथियों का क्षय

ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया 22 जुलाई को सोमवार के दिन, श्रवण नक्षत्र, प्रीति योग तथा मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार श्रावण मास में दो तिथियों का क्षय है, इस दृष्टि से यह माह 29 दिन का रहेगा। श्रावण की शुरुआत सोमवार के दिन होगी तथा समापन पर भी सोमवार रहेगा।


कुल पांच सोमवार आएंगे

इस माह में कुल पांच सोमवार आएंगे। धर्म आराधना की दृष्टि से पंचांग की यह स्थितियां शुभ हैं। शिव आराधना के लिए विशेष माह श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व है, क्योंकि श्रावण का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है और भगवान शिव का दिन भी सोमवार बताया गया है। खासकर श्रवण नक्षत्र में सावन का आरंभ श्रवण नक्षत्र में सोमवार का दिन विशेष रूप से फल देने वाला बताया जाता है।

अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, रवि पुष्य जैसे खास योग

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में योग संयोग का विशेष महत्व बताया जाता है। इस बार श्रावण मास में पांच सर्वार्थ सिद्धि योग एक अमृत सिद्धि योग और रवि पुष्य का विशेष संयोग रहेगा। ऐसी मान्यता है कि इन योगों में भगवान शिव की विशेष आराधना कार्य की सिद्धि के साथ-साथ मनोवांछित फल प्रदान करती है। यही नहीं इन योगों के दौरान विशेष कार्य भी साधे जा सकते हैं।

श्रावण में अच्छी बारिश होगी

काल की गणना तथा ऋतु चक्र की मान्यता से श्रावण माह में अच्छी बारिश के योग बनेंगे। संपूर्ण विश्व में इस माह के दौरान अलग-अलग प्रकार से वर्षा की दृष्टि का अनुपात संतुलित अवस्था में कहीं-कहीं दिखाई देगा। इस माह वर्षा की स्थिति श्रेष्ठ होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'