• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukra Gochar 2024: मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं शुक्र देव, इन 4 राशियों को नहीं होगी किसी भी चीज की कमी

शुक्र 31 मार्च को शाम 4:46 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान वे 3 अप्रैल को उत्तरा भाद्रपद और 14 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:43:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Mar 2024 08:43:38 PM (IST)
Shukra Gochar 2024: मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं शुक्र देव, इन 4 राशियों को नहीं होगी किसी भी चीज की कमी
Shukra Gochar 2024 effect

HighLights

  1. कुंडली में शुक्र मजबूत हो, तो व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुख मिलते हैं।
  2. 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
  3. वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shukra Gochar 2024: सुख के कारक शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यदि कुंडली में शुक्र मजबूत हो, तो व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुख मिलते हैं। आइए, जानते हैं कि वे 4 राशियां कौन-सी हैं।

शुक्र 31 मार्च को शाम 4:46 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे। इस अवधि में वे 3 अप्रैल को उत्तरा भाद्रपद और 14 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को यह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला है। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। इन लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा।

कर्क राशि

शुक्र गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम या व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। इस दौरान इन राशि वालों का भाग्योदय होगा।

मीन राशि

शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने से धनु राशि वालों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। मीन राशि में शुक्र देव उच्च होते हैं। इन जातकों को सभी प्रकार के सुख मिलेंगे।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'