धर्म डेस्क, इंदौर। शुक्र (प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक) और मंगल (ऊर्जा, साहस और जुनून का प्रतिनिधि) केंद्र स्थानों (1, 4, 7, 10 भाव) में एक-दूसरे को दृष्टि देते हैं, तो यह योग कई राशियों के लिए विशेष लाभ और सौभाग्य लेकर आता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग प्रेम, आकर्षण, सफलता और जीवनशैली में संतुलन लाने वाला माना है। इस बार का योग 4 राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। जानिए किन राशियों को होगा लाभ...
शुक्र-मंगल की दृष्टि वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। इस दौरान आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में मजबूती की संभावना है। प्रेम संबंध सुधरेंगे, जबकि वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान व्यापारिक व स्वास्थ्य लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। अधूरे कामों के पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर राशि के लोगों के लिए यह योग चमत्कारिक बदलाव लेकर आएगा। यह योग सुख, वैभव और जीवनशैली में उन्नति लाने वाला है। दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ सकते हैं।
मीन राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। कला, लेखन, मीडिया या डिजाइन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को ख्याति और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग भी बन सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।