तो क्या श्रीकृष्ण ही थे ग्रीक देवता हेराक्लीज!
यह एक जीवंत प्रमाण है कि ग्रीक निवासी सदियों पहले कृष्ण से प्रभावित थे।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 05 May 2017 10:28:12 AM (IST)
Updated Date: Fri, 05 May 2017 03:46:46 PM (IST)

भारत में यूनानी राजदूत मेगस्थनीज ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कहानियां यूयान लेकर गए थे। संभवतः उन्होंने ही वहां जाकर श्रीकृष्ण को ही हेराक्लीज नाम दिया था। तभी से यूनानी देवता हेराक्लीज, यूनानी पौराणिक कथाओं का हिस्सा बन गए।
कुछ साल पहले करीब 200 ईसा पूर्व ग्रीक सभ्यता से प्राप्त हुए सिक्के मिले, जिनमें श्रीकृष्ण और उनके भाई बलराम अपने शस्त्र मूसल ओर हल लिए खड़े हैं। और एक अन्य सिक्के पर कृष्ण सुदर्शन चक्र के साथ उत्कीर्ण हैं।
यह एक जीवंत प्रमाण है कि ग्रीक निवासी सदियों पहले कृष्ण से प्रभावित थे। रोम के इतिहासकार क्विंटस ने लिखा है कि एलेक्जेंडर जब पोरस (भारतीय सम्राट पुरु का यूनानी नाम) से युद्ध करने आता है तो पोरस के सैनिक हेराक्लीज की तस्वीर लिए हुए थे।
ग्रीक पौराणिक कहानियों और हिंदू पौराणिक कहानियों में हेराक्लीज और श्रीकृष्ण में कई समानताएं मिलती हैं। जैसे श्रीकृष्म की कथा में कालिया और शेषनाग का वर्णन है तो वहीं हेराक्लीज की कहानी में हाइड्रा नाग से जुड़ी है।
यूनानी कहानियों में हेराक्लीज द्वारा आदमखोर पक्षियों को मारने का जिक्र है, यह कुछ ऐसा ही है जैसे श्रीकृष्ण ने बत्तख की तरह दिखने वाले राक्षस बकासुर को मौत के घाट उतारा था। ठीक इसी तरह, हेराक्लीज ने अपने कांधों पर पूरा ब्रह्मांड उठा रखा है, श्रीकृष्ण ने अपने छोटी अंगुली से गोवर्धन पर्वत को उठाया था।